सेल्स से 3 गुना तेज बढ़ा प्रॉफिट, इन 3 SME स्टॉक्स ने खींचा बाजार का ध्यान; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल?
शेयर बाजार में कुछ SME स्टॉक्स की प्रॉफिट ग्रोथ, सेल्स ग्रोथ के मुकाबले कई गुना तेज रही है. इसमें Virtual Galaxy Infotech, Gayatri Rubbers and Chemicals और Ameya Precision Engineers शामिल हैं. Virtual Galaxy Infotech का 3-Year प्रॉफिट CAGR 195%, Gayatri Rubbers का 83% और Ameya Precision Engineers का 44% रहा है.
Highlights
- 3 SME स्टॉक्स में प्रॉफिट ग्रोथ ने सेल्स ग्रोथ को पछाड़ दिया है.
- Virtual Galaxy Infotech का 3-Year प्रॉफिट CAGR 195% तक पहुंच गया है.
- Gayatri Rubbers और Ameya Precision के प्रॉफिट में तेज सुधार देखने को मिला है.
SME Stocks: शेयर बाजार में अक्सर किसी कंपनी की सेल्स ग्रोथ को उसके बिजनेस की रफ्तार का अहम संकेत माना जाता है. लेकिन जब किसी कंपनी का प्रॉफिट, सेल्स के मुकाबले कई गुना तेजी से बढ़ता है, तो यह मार्जिन एक्सपेंशन, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, कॉस्ट कंट्रोल और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में सुधार की ओर इशारा कर सकता है. हालांकि, तेज प्रॉफिट ग्रोथ को देखकर सीधे किसी कंपनी के प्रदर्शन का निष्कर्ष निकालना सही नहीं है. लो बेस, वन-ऑफ गेन्स या वर्किंग कैपिटल में बदलाव भी प्रॉफिट ग्रोथ को असामान्य रूप से तेज दिखा सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए 3 SME-लिस्टेड कंपनियां सामने आई हैं, जिनका 3-Year प्रॉफिट CAGR, सेल्स CAGR से कम से कम 3 गुना ज्यादा रहा है.
Virtual Galaxy Infotech
Virtual Galaxy Infotech इस स्क्रीनिंग में सबसे तेज प्रॉफिट ग्रोथ वाली कंपनी है. कंपनी नागपुर, महाराष्ट्र में स्थित IT सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी है. कंपनी की 3-Year सेल्स CAGR करीब 46% रही, जबकि प्रॉफिट CAGR 195% रहा. यानी प्रॉफिट CAGR, सेल्स CAGR से करीब 4.2 गुना ज्यादा रहा. कंपनी का ROCE 33.7% था. FY23 से FY26 के बीच कंपनी की सेल्स 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गई, जबकि प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 46 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के प्रॉफिट में बड़ा उछाल FY24 में देखने को मिला.
इस दौरान रेवेन्यू करीब 5% बढ़कर 58 करोड़ रुपये से 61 करोड़ रुपये हुआ, जबकि प्रॉफिट करीब 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 16 करोड़ रुपये पहुंच गया. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 52% बढ़कर 182.1 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 44% बढ़कर 46.1 करोड़ रुपये रहा. FY26 में ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 46% था. कंपनी ओवरसीज बिजनेस पर भी फोकस कर रही है और Botswana Development Corporation के साथ 1.099 Million Dollar का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.
Gayatri Rubbers
दूसरी कंपनी Gayatri Rubbers and Chemicals है. यह कंपनी रबर मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग बिजनेस में है. कंपनी की 3-Year सेल्स CAGR 23% और प्रॉफिट CAGR 83% रही. यानी प्रॉफिट CAGR, सेल्स CAGR से करीब 3.5 गुना ज्यादा रहा. कंपनी का ROCE 37.9% था. प्रॉफिट ग्रोथ का प्रमुख कारण बिजनेस मिक्स में बदलाव है. कंपनी ने कम मार्जिन वाले आर्किटेक्चरल प्रोडक्ट्स से ज्यादा मार्जिन वाले स्पेशलाइज्ड रबर प्रोडक्ट्स की ओर अपना फोकस बढ़ाया है. खासतौर पर रेलवे और स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रोडक्ट्स का योगदान बढ़ा है.
FY26 में मैनेजमेंट के मुताबिक, रेलवे का रेवेन्यू में करीब 55% और स्मार्ट मीटर का करीब 20% योगदान था. हायर-मार्जिन रेलवे प्रोडक्ट्स को प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार का प्रमुख कारण के रूप में देखा जा रहा है. कंपनी का EBITDA Margin FY24 के 11.3% से बढ़कर FY25 में 14.8% और FY26 में 21.1% हो गया. इसी दौरान PAT Margin 6.4% से बढ़कर 13.4% पहुंच गया. FY26 में टोटल इनकम करीब 31% बढ़कर 41.82 करोड़ रुपये रहा, जबकि PAT 96% बढ़कर 5.59 करोड़ रुपये हो गया.
Ameya Precision Engineers
तीसरी कंपनी Ameya Precision Engineers है. कंपनी पंप और वाल्व कंपोनेंट्स सहित इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. कंपनी की 3-Year सेल्स CAGR करीब 12% रही, जबकि प्रॉफिट CAGR करीब 44% रहा. यानी प्रॉफिट CAGR, सेल्स CAGR से करीब 3.6 गुना ज्यादा रहा. कंपनी का ROCE 24.9% था. FY23 से FY26 के बीच सेल्स 28.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.2 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 1.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.6 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी में प्रॉफिट ग्रोथ का प्रमुख कारण ऑपरेटिंग मार्जिन में लगातार सुधार रहा. ऑपरेटिंग मार्जिन FY23 के 10.2% से बढ़कर FY24 में 12.3%, FY25 में 15.4% और FY26 में करीब 19% हो गया.
मैनेजमेंट के मुताबिक, प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार के पीछे डिसिप्लिन्ड कॉस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट प्लानिंग और रिसोर्सेज के बेहतर यूटिलाइजेशन की भूमिका रही. FY26 में रेवेन्यू सिर्फ 4.3% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट 26.1% बढ़ा और ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 19% तक पहुंच गया. हालांकि, वर्किंग कैपिटल में FY26 के दौरान बढ़ोतरी हुई. वर्किंग-कैपिटल डेज FY25 के 106 से बढ़कर FY26 में 140 हो गए.
यह भी पढ़ें: Stock to Watch: आज Infosys, IRFC और Apollo Tyres जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, कॉरपोरेट अपडेट से दिख सकती है हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में FII की बड़ी बिकवाली, एक दिन में निकाले 10148 करोड़ रुपये; DII ने संभाला मोर्चा
Stock to Watch: आज Infosys, IRFC और Apollo Tyres जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, कॉरपोरेट अपडेट से दिख सकती है हलचल
₹3.6 लाख करोड़ का सोलर पंप मार्केट, PM-KUSUM से इन 2 कंपनियों को मिल सकता है फायदा! शेयर पर रखें नजर
