SBI Funds Management IPO को लेकर हलचल तेज, मार्च में दाखिल करेगी पेपर, जानें पूरी डिटेल्स
यह IPO ऐसे समय आ रहा है जब देश में प्राइमरी मार्केट की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. पिछले दो साल रिकॉर्ड फंडरेजिंग के रहे, लेकिन हाल में कमजोर इक्विटी बाजार ने वैल्यूएशन पर दबाव डाला है. हालिया लिस्टिंग में भी मांग कुछ नरम रही है. इसके बावजूद बाजार की नजर इस बड़े इश्यू पर रहेगी.
SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Funds Management Ltd. अगले महीने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर सकती है. कंपनी मार्च के पहले हाफ में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करने की तैयारी में है. इस इश्यू के जरिए करीब 1.5 अरब डॉलर तक जुटाए जा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह भारत की किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है.
15 अरब डॉलर तक का वैल्यूएशन
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 15 अरब डॉलर तक का वैल्यूएशन टारगेट कर रही है. यह वैल्यूएशन हाल ही में लिस्ट हुई ICICI Prudential Asset Management Co. से थोड़ा कम होगा, जिसका मौजूदा वैल्यूएशन करीब 16.7 अरब डॉलर बताया जा रहा है. दिसंबर में इस कंपनी ने 1.2 अरब डॉलर का IPO लाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी विचार विमर्श जारी है और इश्यू का साइज और टाइमिंग बदल भी सकती है.
सुस्त पड़ते IPO बाजार में बड़ी पेशकश
यह IPO ऐसे समय आ रहा है जब देश में प्राइमरी मार्केट की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. पिछले दो साल रिकॉर्ड फंडरेजिंग के रहे, लेकिन हाल में कमजोर इक्विटी बाजार ने वैल्यूएशन पर दबाव डाला है. हालिया लिस्टिंग में भी मांग कुछ नरम रही है. इसके बावजूद बाजार की नजर इस बड़े इश्यू पर रहेगी, क्योंकि कंपनी देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड हाउस है और निवेशकों के बीच मजबूत ब्रांड पहचान रखती है.
कौन-कौन से बैंक संभालेंगे इश्यू
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस शेयर बिक्री के लिए कई बड़े इनवेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है. इनमें Kotak Mahindra Capital Co., Axis Bank Ltd., SBI Capital Markets Ltd., Motilal Oswal Investment Advisors Ltd., ICICI Securities Ltd., JM Financial Ltd., HSBC Holdings Plc, Jefferies Financial Group Inc. और Bank of America Corp. शामिल हैं. बताया जा रहा है कि Citigroup Inc. और JPMorgan Chase & Co. ने कम फीस के चलते सलाहकार की भूमिका से दूरी बना ली थी.
12.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा AUM
SBI Funds के पास कुल AUM करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी की संयुक्त हिस्सेदारी देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India और फ्रांस की एसेट मैनेजमेंट कंपनी Amundi SA के पास है. दोनों साझेदारों ने पिछले साल कहा था कि वे मिलकर करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी IPO के जरिए बेचने की योजना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
