जून में आएगा दुनिया का सबसे बड़ा IPO ! यहां होगी लिस्टिंग; 1.75 ट्रिलियन डॉलर है वैल्यूएशन
SpaceX जल्द ही शेयर बाजार में अपना IPO लॉन्च कर सकती है. एलन मस्क की इस कंपनी ने Nasdaq पर लिस्टिंग की तैयारी तेज कर दी है. IPO से पहले शेयरधारकों ने 5:1 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है, जिससे शेयर की कीमत कम होकर छोटे निवेशकों के लिए आसान हो जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जून में बाजार में एंट्री कर सकती है.
SpaceX IPO: Elon Musk की कंपनी SpaceX अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है. कंपनी जून में Nasdaq पर अपनी IPO लॉन्च कर सकती है. इस खबर के बाद ग्लोबल निवेशकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि कंपनी का ट्रेडिंग टिकर SPCX हो सकता है. IPO से पहले शेयरधारकों ने 5 के बदले 1 स्टॉक स्प्लिट को भी मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ IPO साबित हो सकता है. कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.75 ट्रिलियन डॉलर आंकी जा रही है.
5:1 स्टॉक स्प्लिट को दी मंजूरी
Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक SpaceX के अधिकतर शेयरधारकों ने 5:1 स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके बाद कंपनी के एक शेयर की कीमत 526.59 डॉलर से घटकर 105.32 डॉलर हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रक्रिया 18 मई से शुरू होकर 22 मई तक पूरी हो सकती है.
Nasdaq पर होगी लिस्टिंग
रिपोर्ट के मुताबिक SpaceX 12 जून के आसपास Nasdaq पर लिस्ट हो सकती है. कंपनी अगले सप्ताह अपना प्रॉस्पेक्टस जारी कर सकती है, जबकि 4 जून से रोडशो शुरू होने की संभावना है. इसके बाद 11 जून तक शेयर बिक्री प्रक्रिया पूरी हो सकती है. पहले यह IPO जून के आखिर में आने वाला था, लेकिन अब इसकी टाइमलाइन को तेज कर दिया गया है.
इतिहास का सबसे बड़ा IPO
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक SpaceX करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है. यदि ऐसा होता है तो यह इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट डेब्यू बन सकता है. कंपनी की अनुमानित वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर बताई जा रही है. इससे पहले फरवरी में SpaceX और xAI के मर्जर के समय ज्वाइंट वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर थी. इस IPO में Morgan Stanley, JPMorgan, Goldman Sachs, Citigroup और Bank of America जैसे बड़े बैंक लीड बुक रनर की भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- Coal India की इस कंपनी की होगी शेयर बाजार में एंट्री… सरकार ने दे दी हरी झंडी, 25% हिस्सेदारी बिकेगी
Nasdaq के लिए बड़ी जीत
SpaceX की लिस्टिंग Nasdaq के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है. हाल ही में Nasdaq ने बड़ी कंपनियों को जल्दी इंडेक्स में शामिल करने के लिए नए फास्ट एंट्री नियम लागू किए हैं. माना जा रहा है कि SpaceX Nasdaq 100 इंडेक्स में जल्दी जगह बनाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर NYSE भी बड़ी टेक कंपनियों को आकर्षित करने में जुटा हुआ है. ऐसे में SpaceX का IPO अमेरिकी शेयर बाजार में नई प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे सकता है.
Latest Stories
शेयर बाजार में SME कंपनियों का बड़ा दांव, अगले सप्ताह निवेशकों के सामने खुलेंगे 4 नए IPO; 2 की होगी लिस्टिंग
Coal India की इस कंपनी की होगी शेयर बाजार में एंट्री… सरकार ने दे दी हरी झंडी, 25% हिस्सेदारी बिकेगी
SEBI ने 3 कंपनियों को दी IPO की मंजूरी, टाटा मोटर्स और JCB India को सर्विस देने वाली कंपनी जुटाएगी 600 करोड़
