इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम
इस खबर के बाद बुधवार को Silverline Technologies का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 17.79 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले यह 16.95 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी का मार्केट कैप 277 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि 52 हफ्ते के निचले स्तर से शेयर करीब 140 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.
Silverline Technologies Limited के बोर्ड ने 18 फरवरी 2026 को एक बड़े रणनीतिक निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह प्रस्ताव Trueledger Technologies FZE की ओर से नॉन बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट के जरिए आया है. इस प्रस्ताव के तहत Trueledger Technologies FZE कंपनी में अधिकतम 80 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती है. इसके बदले करीब 20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी. कंपनी के शेयरों ने एक साल के निचले स्तर से लगातार रैली की है.
ड्यू डिलिजेंस के लिए बनी आंतरिक कमेटी
तकनीकी, कानूनी और वित्तीय ड्यू डिलिजेंस की निगरानी के लिए सीनियर मैनेजमेंट और सलाहकारों की एक आंतरिक कमेटी बनाई गई है. हालांकि डील अभी शुरुआती चरण में है. अंतिम समझौता स्वतंत्र वैल्यूएशन, शेयरधारकों की मंजूरी, रेगुलेटरी अनुपालन और अंतिम एग्रीमेंट पर साइन होने के बाद ही होगा.
कंपनी का प्रोफाइल
Silverline Technologies Limited की स्थापना 1992 में हुई थी. यह BSE में लिस्टेड टेक्नोलॉजी कंपनी है और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर व डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखती है. कंपनी का मुख्यालय ठाणे, महाराष्ट्र में है और इसकी मौजूदगी अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में है. कंपनी हेल्थकेयर, बैंकिंग और टेलीकॉम समेत 12 से ज्यादा इंडस्ट्री वर्टिकल में काम करती है. इसकी सेवाओं में एसएपी कंसल्टिंग, साइबर सिक्योरिटी और ब्लॉकचेन सॉल्यूशंस शामिल हैं. हाल ही में कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेगमेंट में Silver AI नाम का अपना मल्टीमॉडल वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य भारत के बढ़ते एआई बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाना है.
शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट
इस खबर के बाद बुधवार को Silverline Technologies का शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 17.79 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले यह 16.95 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी का मार्केट कैप 277 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि 52 हफ्ते के निचले स्तर से शेयर करीब 140 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है.
इसे भी पढ़ें- ₹25 से सस्ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्ट से भी मिला बूस्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 19 Feb: डेली चार्ट पर बनी बुलिश कैंडल, एक्सपर्ट ने बताया- ये लेवल टूटते ही निफ्टी जाएगा ऑल टाइम हाई
मल्टीबैगर IT स्टॉक में 9 फीसदी की तूफानी तेजी, एक ऑर्डर ने बदल दी शेयर की चाल; जानें- क्या करती है कंपनी
Easy Trip के शेयर ने भरी उड़ान, तीन दिन में 60 फीसदी का उछाल; जानें- आखिर क्यों आई स्टॉक में तेजी
