₹25 से सस्ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्ट से भी मिला बूस्ट
Kellton Tech Solutions के शेयर Q3 के दमदार नतीजों के बाद रॉकेट की तरह उछल गए. इसके शेयर एक दिन में 19% से ज्यादा उछलकर ₹20.35 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए . दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफाऔर रेवेन्यू बढ़ा. AI आधारित प्रोजेक्ट्स, ग्लोबल क्लाइंट डील्स से कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को नया बूस्ट मिला है.
IT Stock: IT सर्विसेज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी Kellton Tech Solutions के शेयरों में मंगलवार 17 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. तिमाही नतीजे में दमदार प्रदर्शन के चलते इस स्मॉलकैप IT स्टॉक में एक ही दिन में 19.3% की उछाल दर्ज की गई. यानी ये उछलकर ₹20.37 के दिन के अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया.
25 रुपये से सस्ते इस शेयर का पिछला बंद भाव 17.06 रुपये था, जबकि आज का इंट्रा डे हाई 20.35 रुपये था. तो यह 19 फीसदी से ज्यादा उछल गया. हालांकि यह शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से नीचे है, लेकिन पिछले एक महीने में करीब 20% की तेजी दिखा चुका है. बीते एक साल में इसमें 23% की गिरावट देखने को मिली. हालांकि लॉन्ग टर्म में देखें तो इसने 3 साल में 82 फीसदी का रिटर्न दिया है.
मुनाफे में छलांग
- दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने मुनाफे में 22% सालाना बढ़ोतरी दर्ज की.
- नेट प्रॉफिट ₹255 मिलियन दर्ज किया गया.
- रेवेन्यू ₹3,088 मिलियन रहा, जो सालाना आधार पर 10.6% ज्यादा है.
- EBITDA ₹397 मिलियन रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 12.9% रहा.
- कंपनी ने बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और मजबूत एग्जीक्यूशन के दम पर यह प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: FII की बड़ी खरीदारी से चमका ये PSU स्टॉक, 4% उछला, कर्ज भी लगभग ना के बराबर
AI से मिल रहा बूस्ट
कंपनी ने तिमाही के दौरान बैंकिंग, टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में AI आधारित कई बड़े प्रोजेक्ट हासिल किए. ग्लोबल बैंकों के लिए AI आधारित पेमेंट ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर टेलीकॉम कंपनियों के लिए फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के लिए जनरेटिव AI एप्लिकेशन पर काम किया. साथ ही, कंपनी को Microsoft Solutions Partner का दर्जा भी मिला, जिससे उसकी क्लाउड और AI क्षमता को मजबूती मिली है. मैनेजमेंट AI प्लेटफॉर्म, ऑटोमेशन और डिजिटल मॉडर्नाइजेशन पर फोकस बढ़ा रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगस्त में FPI की खरीदारी जारी, दो महीनों में 36,800 करोड़ रुपये का निवेश
एक ने दिया 194% रिटर्न, तो दूसरे का कारोबार मजबूत! AI की लहर में इन 2 कंपनियों की बल्ले-बल्ले; रखें नजर
US-Iran War से Crude Oil तक, अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े ट्रिगर
