अगले हफ्ते आएंगे 9 मेगा IPO Wakefit से Corona Remedies तक बड़ा धमाका तैयार
अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO का सबसे बड़ा धमाका देखने को मिलेगा. कुल 9 बड़ी कंपनियां अपने इश्यू लेकर आ रही हैं, जिनमें Wakefit, Corona Remedies, Nephrocare और Park Medi World जैसे नाम शामिल हैं. इस मेगा लाइनअप में मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट के IPO होंगे. इसलिए निवेशकों को लिस्टिंग गेन, सब्सक्रिप्शन ट्रेंड, प्राइस बैंड एनालिसिस और हर सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी पर नज़र रखनी होगी.
होम फर्निशिंग, फ़ार्मा, हेल्थकेयर और हॉस्पिटल चेन जैसे हाई डिमांड सेक्टर से आने वाले ये IPO बाज़ार में काफी चर्चा बना रहे हैं. Wakefit होम फर्नीचर सेगमेंट में बड़ा ब्रांड है, जबकि Corona Remedies और Nephrocare फ़ार्मा और मेडिकल सर्विस कैटेगरी में मजबूत मौजूदगी रखती हैं. Park Medi World हॉस्पिटल और हेल्थकेयर एक्सपेंशन पर फोकस कर रहा है.
दिसंबर की यह मेगा IPO वेव निवेशकों के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव ला सकती है. जब इतने सारे IPO एक साथ ओपन होंगे तो बाज़ार की लिक्विडिटी, रिटेल डिमांड और HNI पार्टिसिपेशन में भी तेज़ हलचल देखने को मिलेगी. एक्सचेंज डेटा के अनुसार दिसंबर इस साल का सबसे हाई वॉल्यूम IPO महीना बन सकता है.
IPO में रुचि रखने वाले निवेशक इस पूरे लाइनअप पर नज़र बनाए रखें. वीडियो देखें Meenu Sharma के साथ सिर्फ Money9 पर.
More Videos
HD Fire Protect से Zetwerk Manufacturing तक, किस IPO का लिस्टिंग गेन है ज्यादा?
IPO Listing के बाद क्या करें? SS Retail, Jindal Supreme, Hero Motors में कहां बुक करें मुनाफा
NSE IPO Allotment आज, रिजल्ट आने से पहले जान लें GMP का हाल, 1 लॉट में कितना बनेगा पैसा?
