पैसों से भरी रखें जेब, लीज पर ऑफिस स्पेस देने वाली ये कंपनी ला रही है IPO, 4.37 करोड़ का है OFS

कमाई के लिए जल्‍द ही एक और आईपीओ मार्केट में दस्‍तक देने वाला है, जिसका नाम WeWork India IPO है. इसमें पूरी तरह से ओएफएस होंगे. तो क्‍या करती है कंपनी, कैसी है वित्‍तीय स्थिति जानिए पूरी डिटेल.

WeWork India IPO के लिए कंपनी ने दाखिल किए पेपर Image Credit: @Tv9

WeWork India IPO: आईपीओ के जरिए पैसा कमाने वालों के लिए एक और मौका है. जल्‍द ही बेंग्‍लुरु की एक कंपनी अपना आईपीओ लाने वाली है. यह कंपनी लीज पर ऑफिस स्पेस मुहैया कराने का काम करती है. इसका नाम वीवर्क इंडिया है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटरी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. आईपीओ में 4.37 करोड़ इक्विटी शेयरों के पूरे ऑफर-फॉर-सेल होंगे, हालांकि अभी तक कंपनी ने इश्यू की कुल वैल्यू का खुलासा नहीं किया है.

DRHP डेटा के अनुसार आईपीओ में 4,37,53,952 तक या लगभग 4.37 करोड़ इक्विटी शेयरों के ओएफएस होंगे. इसमें प्रति शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू है. इस आईपीओ में कोई नया इश्यू नहीं होगा. चूंकि ये ओएफएस आधारित आईपीओ होगा, इसलिए पब्लिक इश्यू से जुटाई गई रकम फर्म में स्टेकहोल्डिंग बेचने वाले प्रमोटरों के पास जाएगी. आईपीओ में एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी और 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड शामिल है. एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी जहां 3.34 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहा है, वहीं 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड1.02 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे.

कौन होगा बुक लीड मैनेजर?

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि MUFG इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इसके रजिस्ट्रार की भूमिका में है.

यह भी पढ़ें: भारतीय iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! जल्‍द मिलेगा ये नया AI फीचर, टिम कुक ने किया ऐलान

कैसी है वित्‍तीय स्थिति?

वित्तीय वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में WeWork इंडिया का मुनाफा 174.13 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में इसे 135.83 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, 2021-12 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का घाटा 642.99 करोड़ रुपये था. 2024-25 वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही तक कंपनी की कुल आय 960.76 करोड़ रुपये थी.

Latest Stories

क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे

3 IPO खुले, लेकिन निवेशकों की पसंद सिर्फ एक! जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम और किसकी GMP है दमदार

Bharat PET ला रही ₹760 का IPO, ₹120 करोड़ के फ्रेश इश्‍यू होंगे जारी, OFS भी शामिल, टाटा कंज्‍यूमर समेत ये दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट्स

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्राइब, 27 मार्च तक मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें GMP का हाल

Powerica IPO को अबतक इतना मिला सब्‍सक्रिप्‍शन, ब्रोकरेज फर्म Geojit ने दी ‘Subscribe’ रेटिंग; जानें GMP का हाल

Reliance Jio के मौजूदा शेयरहोल्डर्स बेच सकते हैं अपनी 8 फीसदी हिस्सेदारी, जानें- क्या है IPO का OFS प्लान