ग्लोबल मार्केट में निवेश करते हैं 4 म्यूचुअल फंड, एक साल में दे चुके 211% का रिटर्न, जानें लिस्ट का स्टार कौन?
अलग-अलग देशों की अर्थव्यवस्थाओं में निवेश का मौका देते हैं. ग्लोबल निवेश से पोर्टफोलियो में विविधता आती है. अगर आप अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों, ताइवान के सेमीकंडक्टर सेक्टर, चीन की बड़ी कंपनियों या एशियाई बाजारों की ग्रोथ में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो ये 5 अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

भारतीय निवेशकों के बीच ग्लोबल म्यूचुअल फंड्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. ये फंड निवेशकों को भारत के बाहर दुनिया की बड़ी कंपनियों, उभरते सेक्टर्स और अलग-अलग देशों की अर्थव्यवस्थाओं में निवेश का मौका देते हैं. ग्लोबल निवेश से पोर्टफोलियो में विविधता आती है. अगर आप अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों, ताइवान के सेमीकंडक्टर सेक्टर, चीन की बड़ी कंपनियों या एशियाई बाजारों की ग्रोथ में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो ये 5 अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.
Edelweiss US Technology Equity FoF Direct Growth
Edelweiss US Technology Equity FoF Direct Growth अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश करने वाला अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड है. 22 जून 2026 तक इस फंड का NAV 43.68 रुपये है, जबकि इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 4,556.98 करोड़ रुपये है. इसमें केवल 100 रुपये की एसआईपी से निवेश शुरू किया जा सकता है. फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.70 प्रतिशत है.
फंड के प्रमुख निवेशों में Alphabet (5.29 प्रतिशत), Intel (4.12 प्रतिशत), Broadcom (4.12 प्रतिशत), Nvidia (3.67 प्रतिशत) और Lam Research (3.58 प्रतिशत) शामिल हैं. ये कंपनियां इंटरनेट, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं.
रिटर्न प्रदर्शन
- 1 वर्ष: 48.57 प्रतिशत
- 3 वर्ष: 34.40 प्रतिशत
- 5 वर्ष: 18.34 प्रतिशत
Nippon India Taiwan Equity Fund Direct Growth
Nippon India Taiwan Equity Fund Direct Growth ताइवान की लिस्टेड कंपनियों में निवेश करता है. इसका मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर है. 22 जून 2026 तक इसका NAV 40.66 रुपये और एयूएम 1,256.27 करोड़ रुपये है. फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.85 प्रतिशत है.
फंड के पोर्टफोलियो में 34 होल्डिंग्स हैं. इसके प्रमुख निवेशों में MediaTek (6.88 प्रतिशत), Chroma ATE (6.40 प्रतिशत), MPI Corporation (6.35 प्रतिशत) और Delta Electronics (4.61 प्रतिशत) शामिल हैं. फंड ने लगभग 12.97 प्रतिशत राशि रेपो इंस्ट्रूमेंट्स में भी रखी हुई है.
रिटर्न प्रदर्शन
- 1 वर्ष: 211.53 प्रतिशत
- 3 वर्ष: 65.43 प्रतिशत
Franklin Asian Equity Fund Direct Growth
Franklin Asian Equity Fund Direct Growth एशिया के विभिन्न देशों की प्रमुख कंपनियों में निवेश करता है. 22 जून 2026 तक इसका NAV 51.35 रुपये और एयूएम 869.62 करोड़ रुपये है. निवेशक 500 रुपये की एसआईपी से शुरुआत कर सकते हैं. फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.71 प्रतिशत है.
फंड के पोर्टफोलियो में 61 शेयर शामिल हैं. इसके टॉप होल्डिंग्स में Taiwan Semiconductor Manufacturing Company (9.34 प्रतिशत), Samsung Electronics (7.09 प्रतिशत), SK Hynix (5.45 प्रतिशत) और MediaTek (2.85 प्रतिशत) शामिल हैं.
रिटर्न प्रदर्शन
- 1 वर्ष: 54.94 प्रतिशत
- 3 वर्ष : 22.99 प्रतिशत
- 5 वर्ष : 9.13 प्रतिशत
Motilal Oswal Nasdaq 100 FoF Direct Growth
Motilal Oswal Nasdaq 100 FoF Direct Growth अमेरिकी Nasdaq 100 इंडेक्स में निवेश करता है. इस इंडेक्स में अमेरिका की सबसे बड़ी गैर-वित्तीय कंपनियां शामिल होती हैं. 22 जून 2026 तक फंड का NAV 70.91 रुपये और एयूएम 8,583.28 करोड़ रुपये है. इसका एक्सपेंस रेशियो केवल 0.19 प्रतिशत है, जो इसे कम लागत वाला विकल्प बनाता है.
रिटर्न प्रदर्शन
1 वर्ष: 85.12 प्रतिशत
3 वर्ष: 40.95 प्रतिशत
5 वर्ष: 26.11 प्रतिशत
इसे भी पढ़ें- कहीं आपका म्यूचुअल फंड तो नहीं बन गया वेल्थ क्रिएशन में बाधा? ये 6 वार्निंग साइन बता देंगे पूरी सच्चाई; जानें डिटेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.