डेटा सेंटर बूम पर म्यूचुअल फंड्स का बड़ा दांव, इन 5 MF ने इससे जुड़े शेयरों में खरीदी हिस्सेदारी, जानें स्टॉक्स के नाम
भारत में डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बड़े निवेश की संभावना है. इसी ट्रेंड को देखते हुए फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया, केनरा रोबेको इंफ्रास्ट्रक्चर, कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुंदरम इंफ्रा एडवांटेज और एचएसबीसी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे म्यूचुअल फंड्स ने एलएंडटी, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया और अन्य डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया है.
भारत तेजी से डेटा सेंटर हब के रूप में उभर रहा है. भारत दुनिया के करीब 20% डेटा का उत्पादन करता है लेकिन वैश्विक डेटा सेंटर क्षमता में इसकी हिस्सेदारी सिर्फ 3% ही है. इसी बड़े गैप को देखते हुए आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में भारी निवेश की उम्मीद है. ब्रोकरेज जेफरीज का अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में भारत की डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 8 गीगावाट तक पहुंच सकती है जिसके लिए करीब 30 अरब डॉलर (करीब ₹2.7 लाख करोड़) का निवेश हो सकता है. इसी संभावित ग्रोथ को देखते हुए कई म्यूचुअल फंड्स ने डेटा सेंटर इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है.
फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड
सितंबर 2009 में शुरू हुआ फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर आधारित फंड है. जनवरी 2026 तक इसका एयूएम (AUM) ₹30.03 अरब रहा. फंड का इक्विटी आवंटन 96.74% है और टॉप होल्डिंग्स में एलएंडटी (L&T) 8.71%, ओएनजीसी (ONGC) 6.11%, रिलायंस (Reliance) 5.85% और एनटीपीसी (NTPC) 4.72% शामिल हैं. फंड का पी/ई (P/E) 18.23 है, जो निफ्टी 500 (23) से कम है. पिछले 5 वर्षों में इसने 32.56% सीएजीआर (CAGR) रिटर्न दिया जो बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई (Nifty 500 TRI) के 20.69% से बेहतर है.
फंड के डेटा सेंटर स्टॉक
एलएंडटी, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया, एंबर एंटरप्राइजेज, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स
केनरा रोबेको इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
केनरा रोबेको इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का एयूएम ₹8.78 अरब है और इसका इक्विटी आवंटन 96.29% है. इसके पोर्टफोलियो में एलएंडटी 9.62%, एसबीआई (SBI) 5.43%, रिलायंस 4.64% और एनटीपीसी 4.48% प्रमुख होल्डिंग्स हैं. पिछले 5 वर्षों में फंड ने 31.9% सीएजीआर रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क से बेहतर रहा.
फंड के डेटा सेंटर स्टॉक
एलएंडटी, एबीबी इंडिया, ब्लू स्टार, कमिंस इंडिया, केईसी इंटरनेशनल, वोल्टास
कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड
कोटक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड का एयूएम ₹22.52 अरब है और इक्विटी एक्सपोजर 99.71% है. टॉप होल्डिंग्स में एलएंडटी 11.19%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 6.07% और रिलायंस 4.72% जैसे स्टॉक शामिल हैं. इस फंड ने पिछले 5 वर्षों में 31.09% सीएजीआर रिटर्न दिया है.
फंड के डेटा सेंटर स्टॉक
एलएंडटी, काल्पतरु प्रोजेक्ट्स, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया
सुंदरम इंफ्रा एडवांटेज फंड
सुंदरम इंफ्रा एडवांटेज फंड का एयूएम ₹9.17 अरब है और इक्विटी आवंटन 95.66% है. इसके पोर्टफोलियो में एलएंडटी 9.01%, भारती एयरटेल 8.91%, रिलायंस 7.76% और एनटीपीसी 5.20% प्रमुख होल्डिंग्स हैं. फंड ने पिछले 5 वर्षों में 27.44% सीएजीआर रिटर्न दिया है.
फंड के डेटा सेंटर स्टॉक
एलएंडटी, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया, एंबर एंटरप्राइजेज, काल्पतरु प्रोजेक्ट्स, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स
एचएसबीसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
एचएसबीसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का एयूएम ₹21.98 अरब है और इक्विटी एक्सपोजर 98.65% है. इसकी टॉप होल्डिंग्स में एनटीपीसी 9.82%, बीईएल (BEL) 8.27%, एलएंडटी 7.37% और रिलायंस 6.71% शामिल हैं. इस फंड ने पिछले 5 वर्षों में 29.50% सीएजीआर रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क से अधिक है.
फंड के डेटा सेंटर स्टॉक
एलएंडटी, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया, एंबर एंटरप्राइजेज, केईसी इंटरनेशनल, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स
डेटा सेंटर थीम से मिल रहा सपोर्ट
एबीबी इंडिया (ABB India), कमिंस इंडिया (Cummins India), एंबर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) और किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (Kirloskar Oil Engines) जैसी कंपनियां डेटा सेंटर के लिए पावर सिस्टम, कूलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क उपकरण उपलब्ध कराती हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
