Jio BlackRock Mutual Fund को SEBI से मंजूरी, जल्द आएगा Large Cap Fund
JioBlackRock Mutual Fund को नई लार्ज कैप स्कीम लॉन्च करने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. कंपनी अब अपना Large Cap Fund बाजार में उतारने की तैयारी में है. इस स्कीम के जरिए निवेशक प्री-कंस्ट्रक्टेड मॉडल पोर्टफोलियो में निवेश कर सकेंगे यानी फंड मैनेजर पहले से तय स्ट्रैटजी के तहत बड़ी और मजबूत कंपनियों में पैसा लगाएंगे. जानकारों के मुताबिक लार्ज कैप फंड आमतौर पर स्थिर और स्थापित कंपनियों में निवेश करते हैं, जिससे जोखिम अपेक्षाकृत कम रहता है. Smart Acumen Consulting के फाउंडर धनंजय बंथिया के अनुसार, यह स्कीम पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन और लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस कर सकती है.
निवेश से पहले फंड की स्ट्रैटजी, खर्च अनुपात और अपने निवेश लक्ष्य को समझना जरूरी है. अगर आप स्थिर रिटर्न और कम जोखिम वाली इक्विटी स्कीम चाहते हैं, तो यह फंड एक विकल्प हो सकता है.