Closing Bell: दिनभर की तेजी मिनटों में गायब! सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी 24208 पर बंद; इन शेयरों ने संभाला मोर्चा
बुधवार को शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. निफ्टी 24,378 के पार पहुंचने के बाद दिन के निचले स्तर 24207 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 183 अंक टूट गया. बैंक शेयरों ने मजबूती दिखाई, लेकिन IT, FMCG और ऑटो शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया.
Highlights
- Nifty 24,378.60 तक पहुंचने के बाद अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका और दिन के निचले स्तर 24,207.75 पर बंद हुआ.
- कोटक महिंद्रा बैंक में 3.76% की तेजी रही, जबकि Axis Bank में भी 1.62% की बढ़त दर्ज की गई. इसके चलते Nifty Bank 0.47% चढ़कर बंद हुआ.
- Infosys समेत IT शेयरों में बिकवाली के चलते Nifty IT 1.47% टूट गया.
शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार का मूड बदला और आखिरी दौर की बिकवाली ने सेंसेक्स और निफ्टी को लाल निशान में पहुंचा दिया. कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 183.15 अंक यानी 0.24% गिरकर 77472.94 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 126.80 अंक यानी 0.52% टूटकर 24207.75 पर बंद हुआ. हालांकि, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बनी रही और Nifty Bank बढ़त के साथ बंद हुआ.
ऊपरी स्तरों से फिसला निफ्टी
बुधवार को Nifty 50 ने कारोबार के दौरान 24378.60 का हाई लेवल छुआ, लेकिन इसके बाद बाजार पर बिकवाली हावी हो गई. आखिर में निफ्टी 24207.75 के स्तर पर बंद हुआ, जो दिन का निचला स्तर भी रहा. निफ्टी में 126.80 अंक यानी 0.52% की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स भी शुरुआती मजबूती को कायम नहीं रख सका और 183.15 अंक की गिरावट के साथ 77,472.94 पर बंद हुआ.
बैंक शेयरों ने दिखाया दम
जहां एक तरफ IT, FMCG और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला, वहीं बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही. Nifty Bank 269.55 अंक यानी 0.47% चढ़कर 57,783.75 पर बंद हुआ. Nifty Financial Services भी 139.80 अंक यानी 0.53% की तेजी के साथ 26,386.75 पर बंद हुआ. Kotak Mahindra Bank और Axis Bank जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी ने बैंकिंग इंडेक्स को सहारा दिया.
शेयर बाजार में गिरावट के क्या कारण?
बाजार में बुधवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला. निवेशकों ने मुनाफावसूली की, क्योंकि अब सभी की नजर जुलाई के अमेरिकी PCE महंगाई आंकड़ों पर टिकी है. यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का पसंदीदा महंगाई सूचकांक है और इसके आंकड़े आने से पहले निवेशक सतर्क नजर आए. कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3% की तेज गिरावट जरूर आई, लेकिन इससे भी घरेलू शेयर बाजार को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी. इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव रही. अमेरिका द्वारा ईरान और उसके व्यापारिक साझेदारों पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है.
वहीं, चीन ने भी ईरान के साथ अपने रिश्तों को लेकर अमेरिका के रुख के खिलाफ सख्त संदेश दिया है. चीन ने साफ कहा है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा. अमेरिका-ईरान तनाव और चीन की इस प्रतिक्रिया से वैश्विक स्तर पर चिंता बनी रही, जिसका असर निवेशकों की धारणा पर भी पड़ा.
ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स
निफ्टी में Kotak Mahindra Bank सबसे बड़ा गेनर रहा और इसका शेयर 3.76% की तेजी के साथ बंद हुआ. Axis Bank में 1.62%, JSW Steel में 1.57%, UltraTech Cement में 1.53% और HDFC Life में 1.15% की तेजी दर्ज की गई.

ये रहे निफ्टी के टॉप लूजर्स
निफ्टी के टॉप लूजर्स में Bharti Airtel सबसे आगे रहा और इसका शेयर 2.31% टूट गया. Power Grid में 2.14%, Infosys में 2.10%, LT में 1.96% और Nestle India में 1.86% की गिरावट देखने को मिली.

IT शेयरों ने बढ़ाया बाजार पर दबाव
सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty IT सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसमें 1.47% की गिरावट दर्ज की गई. Infosys जैसे बड़े IT शेयरों में बिकवाली का असर पूरे इंडेक्स पर पड़ा.
Nifty FMCG भी 0.95% टूटकर बंद हुआ. Nifty Auto में 0.74% और Nifty GrowSect 15 में 0.92% की गिरावट रही. दूसरी तरफ Nifty Alpha 50 0.88% की तेजी के साथ बंद हुआ.
ब्रॉड मार्केट में मिला-जुला रुख
ब्रॉड मार्केट में बड़े शेयरों की तुलना में स्मॉलकैप शेयरों में बेहतर खरीदारी देखने को मिली. Nifty Smallcap 100 0.81% चढ़कर बंद हुआ. हालांकि, Nifty Midcap 100 करीब 0.10% नीचे रहा.
Nifty Mid Select में 0.35%, Nifty FPI 150 में 0.49% और Nifty 100 में 0.43% की गिरावट दर्ज की गई. Nifty Next 50 लगभग 0.01% नीचे बंद हुआ.
बाजार की चाल कैसी रही?
बाजार की चौड़ाई मजबूत रही. कुल 3,645 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,967 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 1,548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
इससे साफ है कि Sensex और Nifty में गिरावट के बावजूद पूरे बाजार में बिकवाली एकतरफा नहीं थी और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी बनी रही.
इसे भी पढ़ें- एक महीने में सोना 15 फीसदी उछला, क्या है इस रैली के पीछे की वजह; अपने पोर्टफोलियो कर सकते हैं शामिल?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty 50 क्यों नहीं पार कर पा रहा 25000 का लेवल? क्या IPO की बाढ़ ने रोक दी मार्केट की रफ्तार; यहां है पूरी डिटेल
करोड़पति निवेशकों की दौलत ने बनाया नया रिकॉर्ड! सिर्फ 3 महीने में ₹1.83 लाख करोड़ बढ़ी हिस्सेदारी, इन शेयरों ने बनाया मालामाल
SBI, PNB से लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक, PSU बैंकों के शेयरों में 6% तक का उछाल; इस तेजी के पीछे की क्या है वजह?
