₹3.17 लाख महीने की सैलरी, फिर भी न शेयर खरीदा न Mutual Fund! EPF-NPS के भरोसे ₹20 करोड़ का फंड! आखिर कैसे

3.17 लाख रुपये महीने की सैलरी पाने वाला एक शख्स शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से दूर है. उसका लॉन्ग टर्म निवेश EPF और NPS पर टिका है. 60 साल की उम्र तक EPF में 6.1 करोड़ रुपये और NPS में 14.4 करोड़ रुपये यानी कुल करीब 20.5 करोड़ रुपये का अनुमान है.

करोड़ों का कॉर्पस Image Credit:

आज के समय में ज्यादातर लोग लंबी अवधि में पैसा बनाने के लिए शेयर बाजार, Mutual Funds, SIP या दूसरे निवेश विकल्पों की तरफ देखते हैं. लेकिन एक ऐसा शख्स भी है, जिसकी पूरी लॉन्ग टर्म वेल्थ स्ट्रेटजी मुख्य रूप से दो चीजों पर टिकी है- EPF और NPS. खास बात यह है कि 38 लाख रुपये सालाना कमाने वाले इस शख्स ने अब तक शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में एक भी रुपया निवेश नहीं किया है.

Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मौजूदा आंकड़ों और कुछ तय मान्यताओं के आधार पर गणना की जाए तो इस शख्स के EPF में 60 साल की उम्र तक करीब 6.1 करोड़ रुपये और NPS में करीब 14.4 करोड़ रुपये जमा होने का अनुमान है. यानी दोनों को मिलाकर करीब 20.5 करोड़ रुपये का कॉर्पस बन सकता है. हालांकि, यह एक अनुमान है और इसके लिए कुछ खास एजम्पसन लिए गए हैं.

60 की उम्र तक ₹20 करोड़ का अनुमान कैसे आया?

इस गणना की शुरुआत 2020 में 70,000 रुपये महीने की बेसिक सैलरी से होती है. इसमें माना गया है कि शख्स की सैलरी और उसके साथ EPF तथा NPS में होने वाला योगदान हर साल 5% बढ़ता रहेगा और वह 60 साल की उम्र तक लगातार योगदान करता रहेगा.

NPS के लिए गणना में 10% सालाना रिटर्न माना गया है, जबकि EPF के लिए मौजूदा 8.25% सालाना ब्याज दर का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में अगर अगले 38 साल तक नौकरी में कोई गैप नहीं होगा और EPF या NPS से कोई पैसा बीच में नहीं निकाला जाएगा. तो इसके आधार पर EPF से करीब 6.1 करोड़ रुपये और NPS से करीब 14.4 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है. हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि 20.5 करोड़ रुपये कोई गारंटीड रकम नहीं है. सैलरी में बढ़ोतरी, EPF की ब्याज दर, NPS का रिटर्न, नौकरी में गैप या बीच में निकासी जैसी किसी भी चीज में बदलाव होने पर आखिरी रकम काफी बदल सकती है.

आज की कीमत में ₹20 करोड़ कितने रह जाएंगे?

यहां इस पूरी गणना का सबसे अहम हिस्सा Inflation यानी महंगाई है. NPS Calculator में 14.4 करोड़ रुपये के अनुमान के साथ Inflation-Adjusted यानी आज की कीमत के हिसाब से Corpus करीब 1.57 करोड़ रुपये दिखता है. इसी तरह 6% महंगाई दर को आधार मानकर EPF के 6.1 करोड़ रुपये को आज की कीमत में करीब 67 लाख रुपये माना गया है.

इस तरह दोनों को मिलाकर करीब 20.5 करोड़ रुपये का अनुमान आज की कीमत में लगभग 2.2 करोड़ रुपये के बराबर बैठता है.

Projection60 की उम्र पर अनुमानआज की कीमत में
EPF₹6.1 करोड़करीब ₹67 लाख
NPS₹14.4 करोड़₹1.57 करोड़
Combinedकरीब ₹20.5 करोड़करीब ₹2.2 करोड़

यह गणना शख्स की ओर से बताए गए इनपुट पर आधारित है, जिसमें EPF और NPS में योगदान के लिए 5% सालाना सैलरी ग्रोथ और NPS के लिए 10% सालाना रिटर्न माना गया है.

परिवार की जिम्मेदारियों ने बदली पैसों की सोच

इस शख्स की कहानी सिर्फ निवेश की गणना तक सीमित नहीं है. वह इंदौर में पले-बढ़े, जहां उनके पिता बिजनेस चलाते थे. लेकिन Covid के दौरान कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ. परिवार करीब पांच साल तक कर्ज में रहा. बचत खत्म होने के बाद कर्ज चुकाने के लिए जबलपुर जिले की पैतृक संपत्ति तक बेचनी पड़ी. इस अनुभव ने शख्स की पैसों को लेकर सोच बदल दी. उनके मुताबिक अच्छी कमाई जरूरी है, लेकिन बचत और Financial Security भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

₹14.4 करोड़ के NPS अनुमान में Inflation का बड़ा असर

NPS के 14.4 करोड़ रुपये के अनुमान को अगर बिना Inflation के देखा जाए तो यह रकम काफी बड़ी दिखाई देती है. लेकिन उसी Calculator में Inflation-Adjusted Value करीब 1.57 करोड़ रुपये बताई गई है यानी 38 साल तक 6% महंगाई मानने पर ₹14 करोड़ से ज्यादा का अनुमान आज की खरीदारी क्षमता में काफी कम हो जाता है. इसी तरह EPF का ₹6.1 करोड़ का अनुमान आज की कीमत में करीब 67 लाख रुपये रह जाता है. यही वजह है कि Retirement Planning में सिर्फ Future Corpus देखना पर्याप्त नहीं है. यह देखना भी जरूरी है कि उस समय उस रकम से कितनी चीजें खरीदी जा सकेंगी.

EPF में ₹2.5 लाख से ज्यादा योगदान पर टैक्स का नियम

इस गणना में एक और अहम पहलू है- EPF Taxation है. FY 2021-22 से कर्मचारी के अपने EPF Contribution में 2.5 लाख रुपये सालाना से ज्यादा हिस्से पर मिलने वाला ब्याज Income from Other Sources के रूप में Taxable है. 2.5 लाख रुपये सालाना की सीमा का मतलब करीब 20,833 रुपये महीने का Employee Contribution है. मौजूदा Projection में 5% सालाना Salary Growth मानी गई है. इस आधार पर शख्स करीब 41 साल की उम्र में इस सीमा को पार कर सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि Career के बचे हुए हिस्से में EPF के बढ़ते हिस्से पर मिलने वाला ब्याज Tax के दायरे में आ सकता है. हालांकि, ऊपर दिए गए Projection में इस Tax Impact को शामिल नहीं किया गया है.

NPS में भी पूरा पैसा Lock नहीं है

NPS के मामले में भी एक महत्वपूर्ण बात है. शख्स के 2 लाख सालाना NPS Contribution में से 50,000 रुपये Tier II में जाता है. Private-Sector Subscriber के लिए Tier II में कोई Lock-in नहीं होता और इसमें Section 80C का Benefit नहीं मिलता. यानी जरूरत पड़ने पर इस हिस्से से पैसा निकाला जा सकता है. इसलिए Retirement Projection में दिखाई जा रही पूरी रकम को एक ही तरह से Locked Retirement Corpus मानना सही नहीं होगा.

शख्स ने खुद बताई अपनी सबसे बड़ी Financial Mistake

अपने सबसे बड़े Financial Mistake के बारे में पूछे जाने पर शख्स ने कहा कि उन्होंने Investment शुरू करने में काफी देर कर दी. उनके मुताबिक वह लगातार सोचते रहे कि जब परिवार की जिम्मेदारियां कम हो जाएंगी, तब वह सही तरीके से निवेश शुरू करेंगे. लेकिन जिंदगी में हमेशा कोई न कोई जिम्मेदारी आती रहती है. हालांकि, वह परिवार पर पैसा खर्च करने के फैसले को लेकर पछताते नहीं हैं. उनके लिए परिवार की मदद करना जरूरी था.

अब Mutual Funds में निवेश करने की तैयारी

शख्स यह भी मानते हैं कि सिर्फ EPF और NPS उनके Long-Term Goals के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते. मौजूदा पारिवारिक जिम्मेदारियां कम होने के बाद वह Mutual Funds और दूसरे Investment Options में पैसा लगाने की योजना रखते हैं. वह Direct Stocks की तुलना में Diversified और Multi-Asset Funds को प्राथमिकता देना चाहते हैं, क्योंकि उनके पास शेयर चुनने के लिए पर्याप्त समय और विशेषज्ञता नहीं है.

40 की उम्र तक ₹10 करोड़ का लक्ष्य

शख्स ने 40 साल की उम्र तक 10 करोड़ रुपये का Corpus बनाने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, वह खुद मानते हैं कि यह लक्ष्य अभी किसी विस्तृत Financial Calculation पर आधारित नहीं है. इस पूरी कहानी का सबसे अहम सबक Future Corpus और उसकी वास्तविक Purchasing Power के बीच का अंतर है. 20.5 करोड़ रुपये का अनुमान बड़ा जरूर है, लेकिन 6% महंगाई को ध्यान में रखने पर इसकी आज की कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये रह जाती है.

इसे भी पढ़ें- 9 अक्टूबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 35 रुपए का Dividend