9 अक्टूबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 35 रुपए का Dividend
Dividend Share: हम आज आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाले हैं जिसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते की है, इस स्टॉक का नाम Accelya Solutions है. कंपनी प्रति शेयर 35 रुपए का डिविडेंड देगी, लेकिन डिविडेंड का फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे.
Highlights
- एक्सेल्या सॉल्यूशंस देगी 35 रुपए का डिविडेंड.
- डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते.
- प्रति शेयर मिलेगा 350 फीसदी का डिविडेंड.
सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग कंपनी Accelya Solutions के स्टॉक पर सबकी नजर रहेगी, क्योंकि कंपनी इस शेयर पर बढ़िया डिविडेंड देने वाली है और इसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के फाइनल डिविडेंड के रूप में कंपनी ने स्टॉक की 10 रुपए की फेस वैल्यू के मुकाबले 350 फीसदी का भारी डिविडेंड देने की घोषणा की है लेकिन आने वाला 35 रुपए का डिविडेंड एक्सेल्या सॉल्यूशंस के पिछले पांच डिविडेंड अनाउंसमेंट में सबसे कम डिविडेंड में से एक है.
कंपनी ने 29 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए इन्वेस्टर्स के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी, कंपनी द्वारा घोषित फाइनल डिविडेंड 35 रुपए था, जो 350 फीसदी का डिविडेंड पेआउट दिखाता है.
Accelya Solutions Record Date
ईटीनाउ के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि हम आपको बताना चाहते हैं कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मीटिंग में हर शेयर पर 35 रुपए का फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जो अगली एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि रिकॉर्ड डेट से पहले अगर आपके पास इस कंपनी के 100 शेयर हैं तो आप फाइनल डिविडेंड के तौर पर 3500 रुपये पाने के हकदार होंगे. अगर किसी के पास 50 शेयर हैं तो 1750 रुपए का डिविडेंड मिलेगा.
एक्सेल्या सॉल्यूशंस रिकॉर्ड डेट की बात करें तो 9 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है, इस तारीख तक अगर आपने कंपनी के शेयर खरीदे तो आपको प्रति शेयर 35 रुपए के डिविडेंड का फायदा मिल सकता है.
क्या होती है रिकॉर्ड डेट?
रिकॉर्ड डेट किसी भी कंपनी द्वारा निर्धारित कट-ऑफ डेट है कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड, बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट या अन्य कॉर्पोरेट बेनिफिट पाने के एलिजिबल हैं.
डिविडेंड हिस्ट्री पर डालें नजर
एक्सेलिया सॉल्यूशंस के पिछले 5 डिविडेंड पेआउट की बात करें तो अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2026 के बीच कंपनी ने प्रति शेयर 40 रुपए, 50 रुपए, 40 रुपए, 45 रुपए दिया है और अब 35 रुपए के डिविडेंड की घोषणा की गई है. Accelya Solutions Share Price की बात करें तो 1 अक्टूबर 2026 को ये स्टॉक 1094.20 पर बंद हुआ है.
डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी भी शेयर, IPO या फिर म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- ONGC, Dr Reddy से DLF तक, इन 3 शेयर्स में आ सकता है 54% तक का उछाल!
Latest Stories
ONGC, Dr Reddy से DLF तक, इन 3 शेयर्स में आ सकता है 54% तक का उछाल!
सरकार को मिला 43.86 करोड़ का डिविडेंड, इस सरकारी कंपनी ने FY26 में कमाया 146 करोड़ का मुनाफा; देखें डिटेल
Bajaj Finance Share Price: 10% गिरावट के बाद बड़ा फंडरेज, QIP से जुटेंगे 11,700 करोड़
