8th Pay Commission NC-JCM Letter | सैलरी पर मीटिंग से बच रहा आयोग, चिट्ठी में उठे बड़े सवाल!
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों को लेकर बहुप्रतीक्षित 8th Pay Commission पर एक नया विवाद सामने आया है. कर्मचारी संगठनों की ओर से काम करने वाली संस्था National Council – Joint Consultative Machinery यानी NC-JCM ने आयोग से जुड़े मुद्दों पर एक चिट्ठी लिखकर कई अहम सवाल उठाए हैं. चिट्ठी में कहा गया है कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अब तक कोई स्पष्ट बैठक तय नहीं की गई है. कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी रिवीजन, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों जैसे अहम विषयों पर जल्द बातचीत जरूरी है.
NC-JCM का मानना है कि अगर समय रहते चर्चा शुरू नहीं हुई तो कर्मचारियों में असंतोष बढ़ सकता है. लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर इस आयोग की सिफारिशों पर टिकी हुई है. इसलिए कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि सरकार और आयोग जल्द बैठक कर स्पष्ट रोडमैप सामने रखें ताकि सैलरी संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ सके.
More Videos
8th CPC Meeting में Shiv Gopal Mishra ने रख दी बड़ी मांगें! Old Pension Scheme की होगी वापसी?
₹13,000 की SIP से 1.5 करोड़ का फंड कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट से समझें पूरी रणनीति
8th Pay Commission: आ गई सबसे बड़ी डिमांड, टीचर्स की लगेगी लॉटरी!
