रिटायरमेंट की उम्र बढ़ेगी? Pensioners को भी मिलेगा बराबर फिटमेंट फैक्टर?
8वें वेतन आयोग को लेकर एनसी-जेसीएम की हालिया बैठक के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं. बैठक में वेतन ढांचे, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. हालांकि, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया. यह विषय अभी चर्चा के स्तर पर ही माना जा रहा है.
फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारियों ने जोर दिया कि नया फैक्टर वेतन में ठोस बढ़ोतरी सुनिश्चित करे. पेंशनर्स ने भी बराबरी के आधार पर फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग दोहराई। बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि सरकार सभी सुझावों का अध्ययन करेगी. फिलहाल किसी बड़े बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई. अंतिम निर्णय वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकारी मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा. ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी इंतजार करना होगा.
More Videos
8th Pay Commission | ओल्ड पेंशन स्किम पर अड़ गए कर्मचारी, सरकार मुश्किल में!
क्या खत्म होगा LPG का दौर? एथेनॉल बन सकता है किचन का नया ईंधन
8th Pay Commission NC-JCM Letter | सैलरी पर मीटिंग से बच रहा आयोग, चिट्ठी में उठे बड़े सवाल!
