DA hike पर फिर टला फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों को अब कब मिलेगी Good News?

Central Govt के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते यानी DA/DR में बढ़ोतरी पर फैसला फिर टल गया है. साल में दो बार यह बढ़ोतरी होती है. आमतौर पर हर साल होली और दिवाली से पहले बढ़ोतरी की घोषणा होती है. लेकिन, इस बार अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं हुई है.

विकलांग और परिवार पेंशन सेवा के दौरान विकलांग होने पर 10 साल की शर्त लागू नहीं होती. सदस्य की मृत्यु पर पत्नी और 25 साल से कम उम्र के दो बच्चों को पेंशन मिलती है. Image Credit: @GettyImages

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता यानी DA और महंगाई राहत DR बढ़ाने का फैसला एक बार फिर टल गया है. पहले ही इस घोषणा में एक सप्ताह से ज्यादा की देरी हो चुकी है. इसके बाद खबरें सामने आई थीं कि 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई गई. लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ है. इस तरह DA Hike की गुड न्यूज को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. FE की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अब किसी भी समय इस पर मुहर लगा सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि DA हाई से जुड़ी प्रक्रियाओं और वित्तीय मंजूरियों के कारण इस फैसले में समय लग रहा है. अब जल्द ही केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को गुड न्यूज मिल सकती है.

कब-कब बढ़ता है डीए?

आमतौर पर सरकार होली से पहले जनवरी-जून और दिवाली से पहले जुलाई-दिसंबर के दौरान DA बढ़ोतरी का ऐलान करती है. लेकिन इस बार जनवरी से जून 2025 के लिए अभी तक डीए में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा है कि डीए में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है, जिससे DA 53% से बढ़कर 55% होने की उम्मीद है.

किस आधार पर बढ़ता है डीए?

डीए में बढ़ोतरी महंगाई के आधार पर होती है. जब ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी AICPI के हिसाब से महंगाई में बढ़ोतरी होती है, तो उसके अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत देने के लिए DA और DR में बढ़ोतरी की जाती है.

अब कब होगा ऐलान?

चूंकि पहले ही डीए बढ़ोतरी की घोषणा में एक सप्ताह से ज्यादा देरी हो चुकी है. ऐसे में सरकार अब किसी भी दिन एका ऐलान कर सकती है. हालांकि, ज्यादा संभावना इस बात की है कि अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट मीटिंग में डीए बढ़ोतरी को मंजूरी देकर इसका ऐलान कर दिया जाए. यह डीए बढ़ोतरी जनवरी से लागू होगी.

कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन?

डीए में बढ़ोतरी बेसिक सैलरी या बेसक पेंशन के आधार पर होती है. यदि किसी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 2% के हिसाब से बढ़ोतरी से 360 रुपये प्रति माह की होगी, यानी एक साल में 4,320 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. इसी तरह अगर किसी की बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है तो 180 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी, जिससे 2,160 रुपये का वार्षिक लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: क्या है 1 अप्रैल से शुरू होने वाला यूनिफाइड पेंशन स्कीम? कौन है योग्य और क्या मिलेगा फायदा, अभी जानें

Latest Stories

महंगाई की मार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को राहत की उम्मीद, 8वें वेतन आयोग से 50% DA बेसिक में मर्ज करने की मांग

Sahara Refund Update 2026: अब ₹10 लाख तक मिलेगा रिफंड, CRCS पोर्टल पर Resubmission शुरू, जानें प्रोसेस

मां-बाप को किराया दिखाकर क्लेम करते हैं HRA? 2026 ड्राफ्ट टैक्स रूल्स में मकान मालिक से रिश्ता होगा बताना, भरना पड़ेगा ये फॉर्म

होम लोन लेते समय सैलरी से ज्यादा जरूरी है क्रेडिट स्कोर, जानिए कैसे तय होता है आपका लोन

8वें वेतन आयोग की अगर ये मांग हुई पूरी, तो ₹6 लाख हो जाएगी सैलरी, चपरासी से लेकर अफसर को होगा बंपर फायदा

न दिन, न हफ्तों का इंतजार… कुछ ही घंटों में मिल सकते हैं पर्सनल लोन के पैसे, जानें वे 4 कारण जिनसे अटकती है लोन की रकम