क्या आपने भी किया है PF क्लेम? EPFO ने प्रोसेसिंग में देरी को लेकर जारी किया अलर्ट; जानें वजह
EPFO ने बताया है कि डेटाबेस अपग्रेड और सॉफ्टवेयर माइग्रेशन के कारण PF क्लेम और अन्य सर्विस की प्रोसेसिंग में अगले दो सप्ताह तक देरी हो सकती है. इस दौरान सभी क्लेम की अतिरिक्त जांच और वेरिफिकेशन किया जाएगा.

PF Claim: अगर आपने हाल ही में PF निकालने के लिए क्लेम किया है तो आपको कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. EPFO ने बताया है कि डेटाबेस अपग्रेड और सॉफ्टवेयर माइग्रेशन के कारण PF क्लेम और दूसरी सर्विस की प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है. संगठन ने कहा है कि यह प्रक्रिया अगले दो सप्ताह तक चरणबद्ध तरीके से चलेगी. इस दौरान सभी क्लेम की अतिरिक्त जांच की जाएगी. इसका मकसद सिस्टम को अधिक सुरक्षित और तेज बनाना है.
क्यों हो रही है PF क्लेम में देरी
EPFO ने 26 जून से अपने डेटाबेस और सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपग्रेड करने का काम शुरू किया था. इस वजह से कुछ समय के लिए ऑनलाइन सर्विस बंद रखी गई थीं. अब सर्विस दोबारा शुरू हो चुकी हैं, लेकिन क्लेम और अन्य रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग सामान्य गति से नहीं होगी. संगठन का कहना है कि सभी रिकॉर्ड की जांच के बाद ही क्लेम का निपटारा किया जाएगा.
दो सप्ताह तक चरणबद्ध तरीके से होगा काम
EPFO के अनुसार अगले दो सप्ताह तक PF क्लेम और अन्य सर्विस रिक्वेस्ट चरणबद्ध तरीके से निपटाए जाएंगे. इस दौरान अतिरिक्त वेरिफिकेशन और डाटा जांच की जाएगी ताकि सदस्यों की जानकारी पूरी तरह सही रहे. संगठन का कहना है कि इससे भविष्य में सेवाएं पहले से अधिक तेज और भरोसेमंद बनेंगी.
बार- बार रिक्वेस्ट करने से बचें
EPFO ने सदस्यों को सलाह दी है कि वे एक ही क्लेम के लिए बार- बार आवेदन न करें. साथ ही पीक समय में बार बार पोर्टल पर लॉग इन करने से भी बचें. ऐसा करने से सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है और बिना हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा ₹50,000 तक का टैक्स डिडक्शन, सीनियर सिटीजन ऐसे उठाएं Section 80D का फायदा में और ज्यादा समय लग सकता है. संगठन ने कहा है कि सभी क्लेम तय प्रक्रिया के अनुसार निपटाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- बिना हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा ₹50,000 तक का टैक्स डिडक्शन, सीनियर सिटीजन ऐसे उठाएं Section 80D का फायदा
UMANG ऐप पर अभी उपलब्ध नहीं हैं सर्विस
फिलहाल EPFO की सर्विस UMANG ऐप पर उपलब्ध नहीं हैं. माइग्रेशन का काम पूरा होने तक सदस्य इस ऐप के जरिये PF से जुड़ी सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे. हालांकि EPFO सदस्य पोर्टल पूरी तरह चालू है. सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करके PF क्लेम जमा कर सकते हैं.