RBL vs HDFC vs Axis: हर महीने भरवाते हैं ₹10000 का पेट्रोल; जानें कौन सा IndianOil Credit Card पर होगा ज्यादा बचत
अगर आप हर महीने 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो सही IndianOil Credit Card चुनकर सालभर में अच्छी बचत कर सकते हैं. तुलना के अनुसार RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card सबसे ज्यादा लाभ देता है, जबकि HDFC Bank IndianOil Credit Card कम खर्च करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है.
IndianOil Credit Card: अगर आप हर महीने करीब 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो सही क्रेडिट कार्ड चुनकर अच्छी बचत कर सकते हैं. IndianOil के साथ RBL Bank, HDFC Bank और Axis Bank अलग अलग को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं. ये कार्ड फ्यूल रिवॉर्ड, फ्यूल सरचार्ज छूट और अन्य सर्विस देते हैं. हालांकि तीनों कार्ड के फायदे और बचत एक जैसी नहीं है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर कौन सा कार्ड सबसे ज्यादा फायदा देता है और किसमें आपकी बचत अधिक हो सकती है.
RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card
अगर केवल पेट्रोल पर मिलने वाले रिवॉर्ड की बात करें तो RBL Bank IndianOil XTRA Credit Card सबसे आगे नजर आता है. यह कार्ड IndianOil पेट्रोल पंप पर हर 100 रुपये के खर्च पर 15 फ्यूल प्वाइंट देता है. इसकी प्रभावी रिवॉर्ड दर करीब 7.5 फीसदी है. 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर सालभर में लगभग 9000 रुपये के फ्यूल रिवॉर्ड मिल सकते हैं. इसके साथ 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज छूट का लाभ भी मिलता है. सालाना फीस घटाने के बाद भी यह कार्ड सबसे अधिक बचत देता है.
यह भी पढ़ें- EPFO ने बदला UAN एक्टिवेशन का तरीका, अब पोर्टल से नहीं होगा काम, PF अकाउंट होल्डर्स जान लें नया तरीका
HDFC Bank IndianOil Credit Card
HDFC Bank IndianOil Credit Card उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम फीस वाला कार्ड चाहते हैं. इस कार्ड की सालाना फीस 500 रुपये है, जिसे एक साल में 50000 रुपये खर्च करने पर माफ कर दिया जाता है. कार्ड पर फ्यूल रिवॉर्ड के साथ किराना और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर भी अतिरिक्त लाभ मिलता है. 10000 रुपये के मासिक फ्यूल खर्च पर सालभर में करीब 3504 रुपये तक का कुल फायदा मिल सकता है. इसलिए यह कार्ड रोजमर्रा के खर्च करने वालों के लिए यूजफूल माना जा सकता है.
| डिटेल | RBL Bank IndianOil XTRA | HDFC Bank IndianOil | Axis IndianOil RuPay |
|---|---|---|---|
| ज्वाइनिंग फीस | 1500 रुपये | 500 रुपये | 500 रुपये |
| सालाना फीस | 1500 रुपये | 500 रुपये | 500 रुपये |
| फीस माफी | 2.75 लाख रुपये सालाना खर्च पर | 50000 रुपये सालाना खर्च पर | 3.5 लाख रुपये सालाना खर्च पर |
| फ्यूल रिवॉर्ड | 7.5 प्रतिशत तक | फ्यूल प्वाइंट सिस्टम | 4 प्रतिशत तक |
| हर महीने 10000 रुपये के फ्यूल खर्च पर सालाना फ्यूल रिवॉर्ड | 9000 रुपये | 2304 रुपये | 2400 रुपये |
| सालाना फ्यूल सरचार्ज बचत | 1200 रुपये | 1200 रुपये | 600 रुपये |
| कुल सालाना लाभ | 10200 रुपये | 3504 रुपये | 3000 रुपये |
| प्रभावी सालाना फीस | 1500 रुपये | 0 रुपये यदि 50000 रुपये खर्च पूरे हों | 500 रुपये |
| शुद्ध सालाना लाभ | 8700 रुपये | 3504 रुपये | 2500 रुपये |
| सबसे बडा फायदा | सबसे ज्यादा फ्यूल बचत | कम खर्च में अच्छा रिटर्न और फीस माफी | फ्यूल के साथ मूवी और लाइफस्टाइल लाभ |
Axis IndianOil RuPay Credit Card
Axis IndianOil RuPay Credit Card भी 500 रुपये की सालाना फीस के साथ आता है. हालांकि इस कार्ड में फ्यूल रिवॉर्ड केवल 5000 रुपये तक के मासिक खर्च पर ही मिलता है. ऐसे में 10000 रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता. इस कार्ड की खास बात यह है कि इसमें मूवी टिकट, डाइनिंग और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अतिरिक्त लाभ दिए जाते हैं. कुल मिलाकर सालभर में लगभग 2500 रुपये का नेट फायदा मिल सकता है.
Latest Stories
EPFO ने बदला UAN एक्टिवेशन का तरीका, अब पोर्टल से नहीं होगा काम, PF अकाउंट होल्डर्स जान लें नया तरीका
3 दिन में निकलेगा PF का पैसा, ₹5 लाख तक के क्लेम का होगा ऑटो-सेटलमेंट; देरी पर मिलेगा 12 फीसदी ब्याज
ITR Filing 2026: बदला गिफ्ट, लोन और जमीन बेचने से मिली रकम बताने का तरीका, जानें नया नियम
