EPFO: 55 की उम्र में हुए रिटायर तो कितने साल तक मिलेगा PF अकाउंट में पड़े पैसे पर ब्याज?
EPFO Rules: क्या आपको ईपीएफओ के सभी जरूरी नियम पता हैं? अगर नहीं, तो हम आज आपको एक जरूरे नियम के बारे में समझाने वाले हैं, क्या आप जानते हैं कि कब आपके PF अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है और कब अकाउंट इनऑपरेटिव कर दिया जाता है?
Highlights
- 36 महीने बिना योगदान अकाउंट इनऑपरेटिव.
- इनऑपरेटिव होने पर बंद होगा ब्याज.
- फॉर्म 19 से निकालें अपना पैसा.
हर महीने सैलरी से PF का पैसा कटता है तो आपको एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट से जुड़े हर जरूरी नियम की सही जानकारी होना जरूरी है. हम आज आपको बताएंगे कि कब PF अकाउंट इन-ऑपरेटिव हो जाता है और कब अकाउंट में पड़े पैसे पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है? एलिजिबल मेंबर्स के लिए नियमों को समझना और बेहतर ढंग से समझना आसान बनाने के लिए, एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइज़ेशन (EPFO) ने उन हालातों के बारे में बताया है जिनमें अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाता है और आखिर में इंटरेस्ट मिलना बंद हो जाता है.
EPFO के ऑफिशियल X हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया गया है, इस पोस्ट के साथ एक यूट्यूब वीडियो लिंक भी है, ये वीडियो 3 मिनट 16 सेकंड की है जिसमें समझाया गया है कि इनऑपरेटिव अकाउंट क्या है और कब EPF अकाउंट पर इंटरेस्ट क्रेडिट होना बंद हो जाता है?
EPF Account Inoperative: कब अकाउंट हो जाता है इनऑपरेटिव?
ईपीएफओ के मुताबिक, कोई भी अकाउंट खास हालातों में इन-ऑपरेटिव हो सकता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई सदस्य 55 साल या उससे ज्यादा उम्र में रिटायर होता है, तो आखिरी कंट्रीब्यूशन के 36 महीने बाद अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाएगा और ब्याज मिलना बंद हो जाएगा.
जब कोई व्यक्ति विदेश में परमानेंटली बस जाता है और आखिरी कंट्रीब्यूशन के 36 महीने बीत चुके होते हैं तो अकाउंट अपने आप इनऑपरेटिव हो जाएगा. इसके अलावा पीएफ मेंबर की मौत होने पर, अगर परिवार 36 महीने के अंदर क्लेम नहीं करता है तो भी अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाएगा और ब्याज मिलना बंद हो जाएगा.
इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति 55 साल का होने से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो ब्याज तब तक मिलता रहेगा जब तक वह 58 साल का नहीं हो जाता. उसके बाद अकाउंट इनऑपरेटिव हो जाएगा.
58 साल की उम्र में रिटायर होने वाले मेंबर को 61 साल की उम्र तक ब्याज मिलेगा. इसी तरह, अगर रिटायरमेंट 70 साल की उम्र में होती है तो ब्याज 73 साल तक मिलता रहेगा.
अगर अकाउंट इनऑपरेटिव तो कैसे निकालें पैसा?
सबसे पहले ध्यान रखें कि इनएक्टिव या इनऑपरेटिव EPF अकाउंट का मतलब यह नहीं है कि पैसा डूब गया है. पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन Form 19 फाइल कर सकते हैं. प्राइमरी मेंबर की मौत होने पर, एलिजिबल फैमिली मेंबर बताए गए फॉर्मेट के हिसाब से डेथ क्लेम कर सकते हैं. जो लोग बैलेंस को दूसरे EPF अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, वह Form 13 का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- EPFO: अटक न जाए PF का पैसा! क्लेम या ट्रांसफर से पहले चेक करें जॉइनिंग-एग्जिट डेट
Latest Stories
ITR Filing: 31 अक्टूबर तक किसे मिलेगा रिटर्न दाखिल करने का समय? बिजनेस और प्रोफेशनल्स के लिए जानें पूरी डिटेल
8th Pay Commission से पहले DA में बड़ा उछाल! जनवरी 2027 में 66-67% हो सकता है महंगाई भत्ता
EPFO UAN में बड़ा बदलाव: UMANG ऐप से मिलेगा PF बैलेंस और पासबुक, ऐसे करें UAN एक्टिवेट
