Pension, Retirement की हर टेंशन होगी दूर, NPS से ऐसे बनेगा करोड़ों का कॉर्पस!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नौकरी, सैलरी, EMI, घूमना-फिरना और रोजमर्रा के खर्च आसानी से चलते रहते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिटायरमेंट के बाद जब हर महीने सैलरी आना बंद हो जाएगी, तब खर्च कैसे पूरे होंगे? इसी चिंता को लेकर अब लोग रिटायरमेंट प्लानिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. SEBI रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर अमित कुकरेजा ने बताया कि समय रहते सही निवेश शुरू करना बेहद जरूरी है, ताकि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े. इस दौरान उन्होंने National Pension System यानी NPS को रिटायरमेंट प्लानिंग का एक मजबूत विकल्प बताया.

NPS एक लॉन्ग टर्म रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें नियमित निवेश के जरिए रिटायरमेंट के बाद पेंशन जैसी आय का इंतजाम किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्दी शुरुआत करने पर कंपाउंडिंग का बड़ा फायदा मिलता है और लंबे समय में बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार हो सकता है.

Short Videos