FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, SBI, HDFC और ICICI बैंक में कौन दे रहा है बेहतर इंटरेस्ट, जानें पूरी लिस्ट

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की इंटरेस्ट रेट की तुलना करना जरूरी हो गया है. State Bank of India, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बड़े बैंक मध्यम दरें दे रहे हैं, जबकि कुछ प्राइवेट बैंक ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. FD सुरक्षित निवेश विकल्प है.

FD आज भी सेफ इंवेस्टमेंट का सबसे पसंदीदा विकल्प बना हुआ है. Image Credit: CANVA

FD आज भी सेफ इंवेस्टमेंट का सबसे पसंदीदा विकल्प बना हुआ है. खासकर ऐसे निवेशक जो कम रिस्क चाहते हैं उनके लिए यह बेहतर माना जाता है. लेकिन मौजूदा समय में अलग-अलग बैंकों में इंटरेस्ट रेट में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. इसलिए निवेश करने से पहले तुलना करना जरूरी हो गया है. छोटी फाइनेंस बैंक ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं जबकि बड़े बैंक मध्यम दरें दे रहे हैं. सही चुनाव से निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

FD क्यों है भरोसेमंद निवेश विकल्प

FD एक ऐसा निवेश है जिसमें तय समय के लिए पैसा जमा किया जाता है. इसमें ब्याज दर पहले से तय होती है जिससे जोखिम कम रहता है. यह कुछ दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए किया जा सकता है. सेविंग अकाउंट की तुलना में इसमें ज्यादा ब्याज मिलता है. इसलिए यह सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने वाला विकल्प माना जाता है.

इंटरेस्ट रेट में क्यों है इतना अंतर

अलग- अलग बैंकों की नीतियों और जरूरतों के कारण FD दरें अलग होती हैं. छोटी फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज देती हैं. वहीं बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक स्थिर दरें रखते हैं. ऐसे में निवेशक को अपने लक्ष्य और अवधि के हिसाब से चुनाव करना चाहिए. छोटी सी दर का फर्क भी लंबे समय में बड़ा असर डालता है.

SBI और HDFC बैंक की FD दरें

SBI में सामान्य ग्राहकों के लिए 3.05 से 6.40 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटिजन को 7.05 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. एक साल की FD पर 6.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. HDFC Bank में दरें 2.75 से 6.50 फीसदी तक हैं. सीनियर सिटिजन को 7 फीसदी तक रिटर्न मिलता है.

PNB और Axis बैंक का ऑफर

PNB सामान्य ग्राहकों को 3 से 6.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटिजन के लिए यह 7.10 फीसदी तक है. टैक्स सेविंग FD में भी अच्छा रिटर्न मिल रहा है. Axis Bank 3 से 6.45 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटिजन के लिए यह 7.20 फीसदी तक पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें- नौकरी चली गई तो कितना निकाल सकते हैं PF, EPFO ने PF निकासी को किया आसान, जानें डिटेल

ICICI Bank और Yes Bank की दरें

ICICI Bank में FD दरें 2.75 से 6.5 फीसदी तक हैं. सीनियर सिटिजन को 7.1 फीसदी तक रिटर्न मिल रहा है. Yes Bank में सामान्य ग्राहकों को 3.25 से 7 फीसदी तक ब्याज मिलता है. सीनियर सिटिजन के लिए यह 7.75 फीसदी तक जाता है. इससे साफ है कि प्राइवेट बैंक भी कंपटीशन दरें दे रहे हैं.