अब AI करेगा आपके अकाउंट की रखवाली, RBI ने बनाया खास टूल
आरबीआई Mule अकाउंट से होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए MuleHunter.AI लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह एआई टूल Mule अकाउंट्स की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने में मदद करेगा. आरबीआई ने इसका परीक्षण दो बैंकों में किया और पाया कि यह पुराने तरीकों से अधिक सटीक और प्रभावी है.

देश में बढ़ती डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ साइबर फ्रॉड में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, हर रोज लगभग 800 के करीब ऐसे मामले दर्ज किए जा रहे हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर फ्रॉड में भी 67.8% फ्रॉड ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड का है. फाइनेंशियल फ्रॉड में भी जो सबसे बड़ी चिंता बन कर उभरी है, वह है Mule अकाउंट, क्योंकि अक्सर इसका ही उपयोग करके ये फ्रॉड किए जाते हैं.
आरबीआई गवर्नर ने आज मुद्रा समीक्षा बैठक में ऐलान किया है कि इस समस्या से निपटने के लिए आरबीआई एआई की मदद लेगी. अपने सहयोगी संस्था रिजर्व बैंक इनोवेशन हब ( RBIH)के जरिए, जल्द ही आरबीआई एक एआई टूल MuleHunter.AI को लॉन्च करने वाली है, जिससे Mule अकाउंट से होने वाले फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी. आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि यह क्या है और कैसे काम करता है.
क्या है MuleHunter.AI?
MuleHunter.AI एक एप्लिकेशन है, जिसका उपयोग करके Mule अकाउंट की पहचान की जा सकेगी और उसे ब्लॉक किया जा सकेगा. आरबीआई इसका सफल प्रयोग दो सार्वजनिक बैंकों में कर चुका है. अब आरबीआई के ऐलान के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि Mule अकाउंट के जरिए होने वाले फ्रॉड और साइबर अपराधों पर रोक लगेगी.
पहले से सटीक और प्रभावी
RBIH ने बताया कि इसको बनाने से पहले बैंकों से यह जानने का प्रयास किया गया कि Mule अकाउंट को पहचानने में क्या दिक्कतें आती हैं और क्या संभावित प्रयास हो सकते हैं, जिससे इन्हें रोका जा सके. बैंकों से इस बात पर भी चर्चा की गई कि अभी तक वे कैसे इन अकाउंट को पहचानते हैं और इस पर एक्शन कैसे लेते हैं. इससे यह बात निकल कर आई कि जो स्टेटिस्टिक-बेस्ड सिस्टम का प्रयोग बैंक करते हैं, उनमें ज्यादा संभावना इस बात की होती है कि ऐसे अकाउंट का पता ही नहीं चल पाता है.
इसके बाद, इनोवेशन हब ने लगभग 90 ऐसे पैटर्न पर काम करने के बाद इस ऐप को बनाया है, जिससे Mule अकाउंट का पता लगाने में आसानी होगी. टेस्ट के दौरान यह भी पाया गया कि जो तकनीक पहले प्रयोग होती थी, Mule अकाउंट का पता लगाने में उनके मुकाबले यह ज्यादा सटीक और दक्ष है.
कैसे काम करता है यह?
इन-हाउस AI/ML-बेस्ड यह तकनीक एडवांस एल्गोरिदम के जरिए अकाउंट का डिटेल और लेन-देन का एनालिसिस करके Mule अकाउंट का पता लगा सकती है. इसमें कम समय भी लगता है और यह ज्यादा सटीक भी होता है. RBIH का AI प्लेटफॉर्म यह पता लगाने में भी सक्षम है कि Mule बैंक अकाउंट से पैसा कहां-कहां जा रहा है.
क्या होते है Mule खाता
मनी Mule खाता” वह बैंक खाता है, जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने के लिए करते हैं. यह अक्सर ऐसे लोगों के द्वारा किया जाता है, जो बिना समझे या लालच में आकर इसमें शामिल हो जाते हैं. इन अकाउंट के माध्यम से धन का ट्रांसफर करना और उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है.
RBI के अनुसार, Mule अकाउंट को पांच प्रकारों में बांटा जा सकता है:
- विक्टिम Mule: इस तरह के अकाउंट होल्डर को यह नहीं पता होता कि उनके अकाउंट का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है।
- मिसलेड पार्टी अकाउंट: इसमें लोग अनजाने में धोखाधड़ी करने वालों को पैसे भेजते और प्राप्त करते हैं।
- चोरी किए गए दस्तावेजों या फर्जी पहचान से खुला अकाउंट: इस प्रकार के अकाउंट में अपराधी चोरी या नकली दस्तावेजों से अकाउंट बनाते हैं।