जनधन और BSBDA खातों के लिए बड़ी राहत, लो बैलेंस पर नहीं लगेगा जुर्माना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बैंक खातों को लेकर एक अहम जानकारी दी है, जिससे देश के करोड़ों लोगों को राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि भारत में करीब 72 करोड़ सेविंग बैंक अकाउंट ऐसे हैं जिन पर मिनिमम बैलेंस न रखने पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती है. वित्त मंत्री के मुताबिक यह सुविधा खास तौर पर जन धन अकाउंट और BSBDA यानी बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट पर लागू होती है. इन खातों में अगर बैलेंस जीरो भी हो, तब भी बैंक ग्राहक से कोई जुर्माना नहीं ले सकते हैं.
असल में कई बैंकों में सामान्य सेविंग अकाउंट में एक तय मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है. अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते तो बैंक उनसे लो बैलेंस पेनाल्टी वसूलते हैं. लेकिन जनधन और BSBDA जैसे खातों को इस नियम से बाहर रखा गया है, ताकि गरीब और कम आय वाले लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना आसान हो सके. सरकार का कहना है कि इन खातों के जरिए फाइनेंशियल इंक्लूजन यानी ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है. इसलिए इन खातों पर मिनिमम बैलेंस का दबाव नहीं रखा गया है.
More Videos
8th CPC Meeting में Shiv Gopal Mishra ने रख दी बड़ी मांगें! Old Pension Scheme की होगी वापसी?
₹13,000 की SIP से 1.5 करोड़ का फंड कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट से समझें पूरी रणनीति
8th Pay Commission: आ गई सबसे बड़ी डिमांड, टीचर्स की लगेगी लॉटरी!
