अक्षय तृतीया पर पहले बुक करें Gold, भाव बढ़ने पर भी देनी होगी कम कीमत, जानें क्या है प्राइस लॉक ऑफर
अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदने वालों के लिए “प्राइस लॉक” ऑफर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसमें ग्राहक अभी थोड़ी रकम देकर सोने की कीमत तय कर सकते हैं और बाद में खरीद पूरी कर सकते हैं. दावा है कि इससे कीमत बढ़ने का जोखिम कम होता है, लेकिन क्या यह वाकई फायदे का सौदा है या इसमें कुछ छिपी शर्तें भी हैं?
Pre-Booking Gold on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026 (19 अप्रैल) से पहले ज्वैलर्स और ऐप्स जैसे इंस्टामार्ट ग्राहकों को “प्राइस लॉक” ऑफर दे रहे हैं. इसमें आप अभी थोड़ा पैसा देकर सोने की कीमत फिक्स कर सकते हैं और त्योहार वाले दिन बाकी भुगतान कर सकते हैं. दावा है कि अगर कीमत बढ़े तो आपको फायदा मिलेगा और अगर घटे तो कम रेट का लाभ भी मिलेगा. इंस्टामार्ट और कल्याण ज्वैलर्स के बीच हुए टाईअप के बाद ग्राहक अक्षय तृतीया से पहले सोना लॉक कर सकते हैं.

कैसे काम करता है प्राइस लॉक ऑफर?
इस ऑफर में आपको पहले एक छोटी रकम (जैसे ₹500 से शुरू) देकर सोने की मौजूदा कीमत लॉक करनी होती है. फिर अक्षय तृतीया के दिन बाकी पैसे देकर खरीद पूरी करनी होती है.
- अगर कीमत बढ़ जाती है – आपको पुरानी या कम कीमत पर सोना मिलेगा.
- अगर कीमत घट जाती है – आपको नई यानी घटी हुई कीमत का लाभ मिलेगा.
यानी यह एक तरह का सेफ्टी कवर है, जिससे कीमत बढ़ने का डर कम हो जाता है.
अगर आप निश्चित हैं कि सोना खरीदना है और लगता है कि कीमत बढ़ेगी, तो यह ऑप्शन उपयोगी हो सकता है. या भाव स्थिर रहने पर भी यह फायदेमंद हो सकता है.
कहां छिपा है जोखिम?
यह ऑफर सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन कुछ जरूरी बातें ध्यान रखना भी जरूरी है. जैसे-
- मेकिंग चार्ज अलग से लगते हैं: लॉक सिर्फ सोने के रेट पर होता है. मेकिंग चार्ज लॉक नहीं होता है.
- सीमित विकल्प: हर डिजाइन या वजन पर यह लागू नहीं होता.
- रिफंड नियम सख्त हो सकते हैं: एडवांस पैसा हमेशा वापस नहीं मिलता.
- समय सीमा: तय समय में खरीद पूरी करनी जरूरी होती है.
इसलिए बिना शर्तें पढ़े फैसला करना नुकसानदेह हो सकता है.
क्या आपको प्री-बुकिंग करनी चाहिए?
आपको प्री-बुकिंग करनी चाहिए या नहीं यह आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है. आप खरीद को लेकर पक्के हैं और कीमत बढ़ने की आशंका है, तो पहले से प्री बुक कर सकते हैं. इससे आपको बुक किए गए दिन के भाव पर सोना खरीदने का मौका मिलेगा. प्राइस लॉक ऑफर सुविधा देता है, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं है. खरीद से पहले शुद्धता, चार्ज, शर्तें और ज्वैलर की विश्वसनीयता जरूर जांचें. सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला ही आपको असली फायदा दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! अक्षय तृतीया पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर; जानें पूरी डिटेल
Latest Stories
इस सरकारी स्कीम में मंथली ₹12500 का निवेश, बना देगा 50 लाख का फंड, लगेगा जीरो टैक्स, जानें कैसे
15.85 लाख सैलरी पर भी नहीं देना होगा टैक्स, करना होगा सिर्फ ये काम; समझें पूरा खेल
EPF में नया नियम लागू, फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जानें किसे भरना जरूरी
