क्या खत्म होगा LPG का दौर? एथेनॉल बन सकता है किचन का नया ईंधन

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा LPG विदेशों से आयात करता है और इसका बड़ा भाग होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है. अगर इस समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट आती है तो भारत में गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है. कुछ शहरों में पहले ही होटल और रेस्टोरेंट को LPG की कमी का सामना करना पड़ रहा है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अगर स्थिति और बिगड़ती है तो इसका असर आम घरों की रसोई तक भी पहुंच सकता है.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत को खाना पकाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने चाहिए. एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन भविष्य में एक समाधान बन सकते हैं. इससे आयात पर निर्भरता कम हो सकती है और ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत हो सकती है. हालांकि यह विकल्प अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन LPG संकट की आशंका ने इस पर चर्चा तेज कर दी है.

Short Videos