Iran-US War | Trump पर भारी पड़ी ईरान की जंग, इकॉनमी हो जाएगी ढेर!
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव लंबा खिंचता है तो इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. इस संघर्ष का सबसे बड़ा असर तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट से गुजरने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के करीब 20% तेल और गैस सप्लाई के लिए अहम रास्ता है. यहां किसी भी तरह की बाधा से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और महंगाई में उछाल आ सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध और सप्लाई में बाधा के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा झटका लगा है और तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं. इससे कई देशों की आर्थिक वृद्धि पर दबाव बढ़ सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर संघर्ष जारी रहता है तो महंगाई बढ़ने, बाजार में गिरावट और वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा भी बढ़ सकता है.
More Videos
RIL, Adani, IFCI, Cupid, PGEL, YES Bank, TMPV, Dixon Tech, Bandhan Bank, Meesho, IDFC में बड़ी हलचल
LPG की किल्लत, क्या बंद होंगे रेस्टोरेंट? Zomato-Swiggy पर संकट!
क्या आपका सिलेंडर विदेश भेज रही है सरकार? हाई कोर्ट हुआ सख्त!
