LPG की किल्लत, क्या बंद होंगे रेस्टोरेंट? Zomato-Swiggy पर संकट!

ईरान-अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की फूड इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण कई शहरों में रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन संचालन में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. गैस की सीमित उपलब्धता की वजह से कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू को छोटा कर दिया है, जबकि कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद भी किए जा रहे हैं. खासकर रोटी, डोसा, पूरी और अन्य ऐसे व्यंजन जिन्हें बनाने में ज्यादा गैस की खपत होती है, उन्हें मेन्यू से हटाया जा रहा है.

इसका सीधा असर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे स्विगी और जोमैटो पर भी पड़ रहा है. गिग वर्कर्स के मुताबिक पहले जहां एक दिन में करीब 30 ऑर्डर मिल जाते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर सिर्फ 5 से 10 रह गई है. कई ग्राहक अपने पसंदीदा खाने का ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि रेस्टोरेंट में सीमित विकल्प ही उपलब्ध हैं. गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन के अनुसार फूड डिलीवरी ऑर्डर में भारी गिरावट आई है और करीब 50 से 60 फीसदी ऑर्डर कैंसल हो रहे हैं.

Short Videos