Money9 Financial Freedom Summit 2026: 18 महीने की गिरावट डरने वाले Investors के लिए नहीं?

Money9 Financial Freedom Summit 2026 के मंच पर निवेश और वित्तीय जागरूकता को लेकर कई अहम चर्चाएं हुईं. इस अवसर पर Barun Das, एमडी और सीईओ TV9 Network, और Navneet Munot, एमडी और सीईओ HDFC Asset Management Company, ने तीनों महिला उद्यमियों को सम्मानित किया. इसके अलावा “बेमिसाल भारत: कैसे बनोगे करोड़पति” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में First Global की चेयरपर्सन देविना मेहरा, Mirae Asset के स्वरूप मोहंती और Razdan Consulting के CMD पंकज राजदान ने निवेश रणनीति, बाजार की दिशा और भारत की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तार से अपनी बात रखी. इस सत्र का संचालन Money9 की एडिटर प्रियंका संभव ने किया.

First Global की चेयरपर्सन देविना मेहरा ने कहा कि निवेशकों की सबसे बड़ी गलती यह है कि वे लंबी अवधि के निवेश को बीच में ही छोड़ देते हैं. उनके मुताबिक कागज पर दिखने वाली कंपाउंडिंग का फायदा तभी मिलता है जब निवेशक लंबे समय तक निवेश में टिके रहें.

Short Videos