RIL, Adani, IFCI, Cupid, PGEL, YES Bank, TMPV, Dixon Tech, Bandhan Bank, Meesho, IDFC में बड़ी हलचल

भारतीय कॉरपोरेट जगत में कई बड़ी कंपनियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में करीब 300 अरब डॉलर तक के बड़े निवेश की योजना पर काम कर सकती है. अगर यह योजना आगे बढ़ती है तो इससे वैश्विक ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसी बीच शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में भी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. क्यूपिड के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर में गिरावट देखने को मिली. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में लोअर सर्किट लगने की खबर भी चर्चा में रही.

दूसरी तरफ IFCI का नाम NSE के संभावित IPO कनेक्शन के चलते सुर्खियों में है. वहीं Kaynes Tech पर मॉर्गन स्टैनली की खरीद का असर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इन सबके बीच Reliance, Adani, YES Bank, Dixon Tech और Bandhan Bank जैसी कंपनियों से जुड़ी खबरों ने बाजार की हलचल को और बढ़ा दिया है.

Short Videos