नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की हुई बल्ले-बल्ले, सेक्टर 51 से सेक्टर 4 तक दौड़ेगी मेट्रो; 2390 करोड़ रुपये में बनेगी नई मेट्रो लाइन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है. केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है. 2,390 करोड़ रुपये की लागत वाले इस 8.449 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके शुरू होने पर दोनों शहरों में सक्रिय मेट्रो नेटवर्क 71.878 किलोमीटर हो जाएगा. यात्रियों को नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन से इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी.

कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक मेट्रो विस्तार के लिए 2390 करोड़ रुपये मंजूर किए. Image Credit: GettyImages

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने दोनों शहरों की मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 नवंबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दी गई. इस प्रोजेक्ट पर करीब 2390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इस मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी. इसके तहत पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. इस विस्तार के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर का एक्टिव मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा. सरकार का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को रोजाना आने-जाने में आसानी होगी.

कहां से कहां तक होगा मेट्रो का विस्तार?

एक्वा लाइन का नया कॉरिडोर नोएडा सेक्टर 51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक जाएगा. इसकी कुल लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी और रास्ते में पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. इस विस्तार का मकसद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उन इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है, जहां फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर करने की जरूरत है.
इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दोनों शहरों का सक्रिय मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगा. इससे रिहायशी इलाकों और प्रमुख कारोबारी केंद्रों के बीच आवाजाही आसान होने की उम्मीद है.

ब्लू लाइन से भी मिलेगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जुड़ने का बेहतर विकल्प मिलेगा. नए कॉरिडोर से नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन के लिए SCSS या MIS, ₹15 लाख निवेश पर कहां मिलेगी ज्यादा कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन

मॉल, ऑफिस और अस्पतालों तक पहुंच होगी आसान

नई मेट्रो लाइन से कई मेन कर्सियल हब, कारोबारी, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और रिहायशी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस कॉरिडोर से गौर सिटी मॉल, एचएंडएस मॉल, ब्लू सफायर मॉल, IKEA और एंथुरियम मॉल जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच आसान हो सकती है.