शेयर बाजार में छाए 3 स्टार्स, 4 साल से दिखा रहे पावर, 20% से ज्यादा है रेवेन्यू ग्रोथ; 4000% तक दिया रिटर्न

शेयर बाजार में हजारों लिस्टेड कंपनियों के बीच केवल कुछ चुनिंदा कंपनियां ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर पाती हैं. Eternal और Sejal Glass ऐसी ही कंपनियां हैं, जिन्होंने लगातार 16 तिमाहियों तक 20 फीसदी से अधिक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. इन कंपनियों ने मजबूत बिजनेस मॉडल, बढ़ती मांग और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के दम पर निवेशकों का ध्यान खींचा है.

शेयर मार्केट Image Credit: money9live

High Growth Stocks: शेयर बाजार में निवेशक अक्सर उन कंपनियों की तलाश करते हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हों. हालांकि, एक-दो तिमाहियों की मजबूत ग्रोथ किसी भी कंपनी में दिखाई दे सकती है, लेकिन लगातार 16 तिमाहियों तक 20 फीसदी से अधिक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करना किसी असाधारण उपलब्धि से कम नहीं माना जाता. यह केवल अस्थायी मांग, कीमतों में बढ़ोतरी या किसी एक बड़े ऑर्डर का नतीजा नहीं होता, बल्कि कंपनी के कारोबार की मजबूती और लंबे समय की विकास क्षमता को दिखाता है. आइए आपको उन कंपनियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लगातार 16 तिमाहियों तक 20 फीसदी से अधिक रेवेन्यू ग्रोथ बनाए रखी है.

Eternal ने बदली अपनी पहचान

इस लिस्ट में Eternal का नाम सबसे प्रमुख है. पहले Zomato के नाम से जानी जाने वाली यह कंपनी अब फूड डिलीवरी के साथ-साथ Blinkit, District और Hyperpure जैसे कारोबार भी संचालित करती है. कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उसने घाटे में चलने वाली फूड-टेक कंपनी से मुनाफा कमाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म का रूप ले लिया है. Value Research की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 815 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और ऑपरेटिंग कैश फ्लो भी नकारात्मक था.

वहीं, वित्त वर्ष 2026 तक कंपनी का PAT 615 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग कैश फ्लो 632 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. Blinkit के विस्तार और Hyperpure के बढ़ते कारोबार ने कंपनी की बढ़ोतरी को नई दिशा दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.10 फीसदी गिरकर 253.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने पिछले 5 साल में 118.67 फीसदी का रिटर्न दिया है.

KPI Green Energy

KPI Green Energy ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है. कंपनी सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, हाइब्रिड परियोजनाओं, बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है. भारत में तेजी से बढ़ रहे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का लाभ कंपनी को मिला है. कंपनी की आय और मुनाफे में पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को इसका शेयर इंट्रा डे में 2.25 फीसदी गिरकर 426.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने बीते 5 साल में 2933.50 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कंपनी5Y रेवेन्यू ग्रोथ (फीसदी)5Y PAT ग्रोथ (फीसदी)
Eternal9422
KPI Green Energy9285
Sejal Glass10940

Sejal Glass की वापसी ने खींचा ध्यान

Sejal Glass भी उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने लगातार मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी आवासीय और व्यावसायिक भवनों, अस्पतालों, डाटा सेंटर और उच्च सुरक्षा वाली इमारतों के लिए विशेष ग्लास उत्पाद बनाती है. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त सुधार किया है. वित्त वर्ष 2026 में उसकी कंसोलिडेटेड इनकम 401 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि EBITDA में 88 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 160 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.52 गिरकर 762.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले पांच साल में कंपनी ने 4305.20 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: ₹475 करोड़ का मेगा ऑर्डर… इस रेलवे स्टॉक में आई तूफानी तेजी; क्या अब शुरू होगा नया बुल रन?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.