प्रमोटर्स बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी! इन 3 SME स्टॉक में लगातार बढ़ी होल्डिंग, ग्रोथ और मुनाफा भी दमदार

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ने वाले 3 SME स्टॉक इस समय चर्चा में हैं. इनमें कैनरीज ऑटोमेशंस, गायत्री रबर्स एंड केमिकल्स और सिस्टैंगो टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. इन कंपनियों में अलग-अलग रिपोर्टिंग पीरियड के दौरान प्रमोटर होल्डिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खबर में तीनों कंपनियों की प्रमोटर होल्डिंग, रेवेन्यू, प्रॉफिट, ROCE, ऑपरेटिंग मार्जिन और ऑपरेटिंग कैश फ्लो से जुड़ी अहम जानकारी दी गई है.

शेयर बाजार Image Credit: Money9live

SME Stocks: शेयर बाजार में अक्सर निवेशकों की दिलचस्पी SME स्टॉक में बनी रहती है. इसी बीच 3 ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी अलग-अलग रिपोर्टिंग पीरियड में बढ़ी है. इन कंपनियों की खासियत यह है कि इन्हें ग्रोथ, प्रॉफिटेबिलिटी, कर्ज और कैश फ्लो जैसे कई पैरामीटर्स के आधार पर चुना गया है. इस स्क्रीनिंग में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप, 15% से ज्यादा ROCE, 3 साल की 10% से ज्यादा एनुअलाइज्ड सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ, 10% से ज्यादा ऑपरेटिंग मार्जिन और 0.5 से कम डेट-टू-इक्विटी रेश्यो जैसी शर्तें भी शामिल हैं. तो चलिए आपको बताते हैं उन 3 कंपनियों के बारे में, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

Canarys Automations

पहली कंपनी कैनरीज ऑटोमेशंस है, जिसकी शुरुआत 1991 में हुई थी. कंपनी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर डेवलपमेंट, कंसल्टेंसी सर्विसेज, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट और वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम के टर्नकी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग मार्च 2025 की 56.62% से बढ़कर सितंबर 2025 में 57.28% और मार्च 2026 में 58.16% हो गई. कंपनी का 3 साल का सेल्स CAGR 39% और प्रॉफिट CAGR 17% रहा, जबकि ROCE 22.6% था. FY26 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 122.4% बढ़कर 198.1 करोड़ रुपये और शेयरधारकों के लिए नेट प्रॉफिट 48.6% बढ़कर 12.32 करोड़ रुपये रहा.

Gayatri Rubbers and Chemicals

दूसरी कंपनी गायत्री रबर्स एंड केमिकल्स है, जिसकी शुरुआत 2022 में हुई थी. कंपनी रबर मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग बिजनेस में है. मार्च 2026 में कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग बढ़कर 74.03% हो गई, जो सितंबर 2025 में 73.56% थी. कंपनी का 3 साल का सेल्स CAGR 23% और प्रॉफिट CAGR 83% रहा. ROCE 37.9% दर्ज किया गया. FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 31% बढ़कर 41.8 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 96% बढ़कर 5.6 करोड़ रुपये रहा. ऑपरेटिंग मार्जिन 21.1% तक पहुंच गया.

Systango Technologies

तीसरी कंपनी सिस्टैंगो टेक्नोलॉजीज है, जो सॉफ्टवेयर और डेवलपमेंट सर्विसेज से जुड़ी है. कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग मार्च 2023 की 71.96% से बढ़कर मार्च 2026 में 72.17% हो गई. कंपनी का 3 साल का सेल्स CAGR 20% और प्रॉफिट CAGR 32% रहा. FY26 में कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 34.6% बढ़कर 90.4 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 34.3% बढ़कर 31.9 करोड़ रुपये रहा. ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 38% और ROCE 33% रहा. वहीं, डेट-टू-इक्विटी लगभग शून्य था और ऑपरेटिंग कैश फ्लो 33.77 करोड़ रुपये रहा है.

यह भी पढ़ें: ये कंपनी बनाती है 1 किलोमीटर से ज्यादा लिखने वाली कलम, 115 देशों में कारोबार; शेयर बाजार में भी है नाम

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.