मार्केट में हाहाकार, फिर भी चमकेंगे ये 3 स्टॉक! एक्सपर्ट ने कहा खरीदो; 10% तक मिल सकता है रिटर्न
सोमवार को सेंसेक्स 1124.02 अंक और निफ्टी 360.25 अंक टूट गया. बाजार की इस गिरावट के बीच Choice Broking के VP सचिन गुप्ता ने Zydus Life, MIDHANI और Aegis Vopak में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों में खरीदारी स्तर से टारगेट तक करीब 10.74 फीसदी तक की संभावित बढ़त दिख रही है.

Stocks to Buy: सोमवार, 28 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1124.02 अंक यानी 1.52 फीसदी गिरकर 72771.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 360.25 अंक यानी 1.56 फीसदी टूटकर 22780.25 पर आ गया. इस गिरावट के बीच BSE में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये घट गई. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, कमजोर ग्लोबल संकेत और मंथली एक्सपायरी से पहले बिकवाली बाजार पर भारी पड़ी.
हालांकि, बाजार की इस कमजोरी के बीच चॉइस ब्रोकिंग के VP सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Zydus Life, MIDHANI और Aegis Vopak शामिल हैं. आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों का तकनीकी सेटअप, खरीदारी स्तर, स्टॉप लॉस और टारगेट.
पहला है Zydus Life
Zydus Lifesciences Ltd में 1215 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर ने 100-Day EMA के पास खरीदारी देखने के बाद तेज वापसी की है. स्टॉक ने अब नया ब्रेकआउट दिया है और 1228.60 रुपये का नया ऑलटाइम हाई बनाया है. फिलहाल शेयर करीब 1215 रुपये के आसपास बना हुआ है.
शेयर की कीमत 20-Day EMA के 1157 रुपये के सपोर्ट से काफी ऊपर बनी हुई है. वहीं RSI 66.57 पर है, जो मजबूत मोमेंटम और लगातार खरीदारी को दिखाता है. कुल मिलाकर शेयर का तकनीकी सेटअप सकारात्मक बना हुआ है और मौजूदा स्तर के आसपास नई खरीदारी के लिए स्थिति अनुकूल है. 1150 रुपये का स्तर स्टॉप लॉस रहेगा, जबकि 1330 रुपये का टारगेट दिया गया है.
दूसरा है MIDHANI
Mishra Dhatu Nigam Ltd में 416 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर ने अपने अहम 200-Day EMA के आसपास मजबूत सपोर्ट लिया, जहां से डिमांड जोन में अच्छी वापसी देखने को मिली. स्टॉक में बड़े स्तर पर Higher High और Higher Low का पैटर्न बना हुआ है.
तकनीकी तौर पर हॉरिजॉन्टल सपोर्ट और ऊपर उठते EMA लेवल एक साथ शेयर को सपोर्ट कर रहे हैं. इसके अलावा डेली RSI 48-50 के मध्य स्तर के आसपास ऊपर की ओर मुड़ रहा है, जो दोबारा खरीदारी बढ़ने का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर तकनीकी सेटअप खरीदारी के पक्ष में है. 390 रुपये का स्तर सख्त स्टॉप लॉस रहेगा, जबकि 460 रुपये का टारगेट रखा गया है.
तीसरा है Aegis Vopak
Aegis Vopak में 298 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर ने अपने 50-Day EMA के आसपास मजबूत सपोर्ट लिया, जहां सक्रिय खरीदारी देखने को मिली. इसके बाद स्टॉक में अच्छी वापसी हुई है. डेली चार्ट पर शेयर ने Bullish Engulfing Pattern बनाया है, जो मजबूत खरीदारी और तेजी जारी रहने का संकेत देता है. मोमेंटम इंडिकेटर भी इस सकारात्मक रुख को मजबूत कर रहे हैं. डेली RSI को अपने मध्य स्तर के पास मजबूत सपोर्ट मिला है, जबकि हाल में वॉल्यूम में भी तेजी देखने को मिली है. इससे बाजार में भागीदारी बढ़ने का संकेत मिल रहा है.
तकनीकी सेटअप के आधार पर 298 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है. 280 रुपये का स्तर सख्त स्टॉप लॉस रहेगा, जबकि 330 रुपये का टारगेट दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- देश की एक्सपोर्ट ने पकड़ी रफ्तार, 21 सितंबर तक 15 फीसदी बढ़ी; UAE करेगा 25 अरब डॉलर का निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.