डिविडेंड पाने का मौका! अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स होंगे एक्स डिविडेंड डेट पर ट्रेड, जानें पूरी डिटेल
जो निवेशक इन कंपनियों का डिविडेंड पाना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर अपने डीमैट खाते में रखना जरूरी है. जब कोई शेयर ex-dividend पर ट्रेड करता है, तो उस तारीख या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को घोषित डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता. अगले हफ्ते कुछ प्रमुख स्टॉक्स ex-dividend डेट पर ट्रेड होने जा रहे हैं.
अक्सर देखा जाता है कि डिविडेंड पर निवेशकों की नजरें होती हैं. डिविडेंड कंपनी के मुनाफे का वह हिस्सा होता है जो शेयरहोल्डर्स को इनाम के तौर पर दिया जाता है. कंपनियां अपने मौजूदा निवेशकों को बनाए रखने और नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए डिविडेंड देती हैं. जब कोई शेयर ex-dividend पर ट्रेड करता है, तो उस तारीख या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को घोषित डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता. अगले हफ्ते कुछ प्रमुख स्टॉक्स ex-dividend डेट पर ट्रेड होने जा रहे हैं.
PI Industries Limited
PI Industries Limited का मार्केट कैप करीब 46,209.55 करोड़ रुपये है. शेयर 3,045.75 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 3,015 रुपये से 1.02 प्रतिशत ऊपर है. कंपनी 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है, जो 1 रुपये फेस वैल्यू पर 500 प्रतिशत का भुगतान है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2026 तय की गई है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.53 प्रतिशत है.
PI Industries एक अग्रणी एग्रोकेमिकल कंपनी है, जो फसल सुरक्षा उत्पाद और सॉल्यूशंस देती है. साथ ही यह ग्लोबल एग्रोकेमिकल कंपनियों को कस्टम सिंथेसिस और मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं भी देती है.
AK Capital Services Limited
AK Capital Services Limited का मार्केट कैप करीब 1,065.83 करोड़ रुपये है. शेयर 1,614.90 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 1,610.55 रुपये से 0.27 प्रतिशत ऊपर है. कंपनी 22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है, जो 10 रुपये फेस वैल्यू पर 220 प्रतिशत का भुगतान है. रिकॉर्ड डेट 24 फरवरी 2026 तय की गई है. डिविडेंड यील्ड 2.33 प्रतिशत है.
1993 में स्थापित यह कंपनी मर्चेंट बैंकिंग, डेट मार्केट एडवाइजरी और फंड मोबिलाइजेशन जैसे क्षेत्रों में काम करती है और फिक्स्ड इनकम मार्केट में मजबूत पहचान रखती है.
NBCC (India) Limited
NBCC (India) Limited का मार्केट कैप करीब 25,623 करोड़ रुपये है. शेयर 94.90 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 95.52 रुपये से 0.65 प्रतिशत नीचे है. कंपनी 0.12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है, जो 1 रुपये फेस वैल्यू पर 12 प्रतिशत का भुगतान है. रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी 2026 है. डिविडेंड यील्ड 0.70 प्रतिशत है.
NBCC एक सरकारी निर्माण और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग और री- डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है.
Stratmont Industries Limited
Stratmont Industries Limited का मार्केट कैप करीब 183.30 करोड़ रुपये है. शेयर 64.32 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 61.26 रुपये से लगभग 5 प्रतिशत ऊपर है. कंपनी 0.10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है, जो 10 रुपये फेस वैल्यू पर 1 प्रतिशत का भुगतान है. रिकॉर्ड डेट 26 फरवरी 2026 है. डिविडेंड यील्ड 0.15 प्रतिशत है.
कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग गतिविधियों में सक्रिय है और विभिन्न सेक्टर में सप्लाई करती है.
Spice Islands Industries Limited
Spice Islands Industries Limited का मार्केट कैप करीब 118.01 करोड़ रुपये है. शेयर 274.45 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 280.05 रुपये से करीब 2 प्रतिशत नीचे है. कंपनी 0.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है, जो 10 रुपये फेस वैल्यू पर 5 प्रतिशत का भुगतान है. रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई है. डिविडेंड यील्ड 0.37 प्रतिशत है.
यह कंपनी टेक्सटाइल से शुरुआत कर अब फूड एंड बेवरेज, हॉस्पिटैलिटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल रेंटिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें- दमदार वापसी! Q3 में घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, लिस्ट में Paytm जैसे दिग्गज, रखें शेयरों पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दमदार वापसी! Q3 में घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, लिस्ट में Paytm जैसे दिग्गज, रखें शेयरों पर नजर
5 साल में 5000% की रैली, अब इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, 27 तारीख को है अहम बैठक, रखें नजर
इन 3 शेयरों में DII ने लगाया जमकर पैसा, 23% तक पहुंचा होल्डिंग, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां
