44 फीसदी तक सस्ते हुए ये 6 दमदार स्टॉक, 5 साल में दिया 3000% तक रिटर्न; जानें पूरी डिटेल
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Hindustan Copper, GE Vernova T&D India, Polycab India, Waaree Energies, Apar Industries और KEI Industries के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 22 से 44 फीसदी तक नीचे आ गए हैं. खास बात यह है कि इन कंपनियों ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू और मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है.

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गए हैं. इनमें कुछ ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं, जिनका कारोबार लगातार बढ़ा है और मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई है. इन शेयरों में Hindustan Copper, GE Vernova T&D India, Polycab India, Waaree Energies, Apar Industries और KEI Industries शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयर अपने 52-week high से करीब 22 फीसदी से लेकर 44 फीसदी तक नीचे कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में लंबी अवधि के निवेशक इन शेयरों को अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं. हालांकि, केवल कीमत में गिरावट को खरीदारी का संकेत नहीं मानना चाहिए.
Hindustan Copper
Hindustan Copper का शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 759.20 रुपये से करीब 43.54 फीसदी नीचे है. शेयर का भाव 428.65 रुपये था और कंपनी का मार्केट कैप 41,451.48 करोड़ रुपये है. पिछले पांच साल में इस शेयर ने 237.29 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
कंपनी का रेवेन्यू पांच साल में 11 फीसदी और नेट प्रॉफिट 55 फीसदी की CAGR से बढ़ा है. इसका डेट-टू-इक्विटी रेशियो करीब 0.03 है. वहीं, ROCE 42.4 फीसदी और ROE 32.9 फीसदी है. कंपनी का EPS 11.8 रुपये है.
GE Vernova T&D India
GE Vernova T&D India का शेयर 4,073.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 5,650 रुपये से 27.91 फीसदी नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 1,04,289.03 करोड़ रुपये है. पिछले पांच साल में शेयर ने 3,035.85 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े इक्विपमेंट बनाती है. इसके रेवेन्यू में पांच साल में 12 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 86 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.01, ROCE 77.4 फीसदी और ROE 57.4 फीसदी है. इसका EPS 56.1 रुपये है.
Polycab India
Polycab India का शेयर 7,893.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 10,128.60 रुपये से 22.06 फीसदी नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 1,18,967.05 करोड़ रुपये है. पिछले पांच साल में इस शेयर ने 213.71 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
कंपनी वायर और केबल बनाने के कारोबार में है. इसके रेवेन्यू में पांच साल में 27 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 24 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.02 है. वहीं, ROCE 33.2 फीसदी और ROE 23.6 फीसदी है. इसका EPS 210 रुपये है.
Waaree Energies
Waaree Energies का शेयर 2,443.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 3,556.10 रुपये से 31.28 फीसदी नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 70,299.11 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में शेयर ने 26.34 फीसदी से ज्यादा का निगेटिव रिटर्न दिया है.
कंपनी सोलर मॉड्यूल, सोलर सेल और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े समाधान बनाती है. इसके रेवेन्यू में पांच साल में 69 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 143 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.33 है. इसका ROCE 38.4 फीसदी, ROE 32.5 फीसदी और EPS 128 रुपये है.
Apar Industries
Apar Industries का शेयर 14,203.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 19,269.20 रुपये से 26.29 फीसदी नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 59,472.96 करोड़ रुपये है. पिछले पांच साल में शेयर ने 1,867.05 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
कंपनी कंडक्टर, पावर केबल, स्पेशियलिटी ऑयल और लुब्रिकेंट जैसे उत्पाद बनाती है. इसके रेवेन्यू में पांच साल में 29 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 44 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.12 है. वहीं, ROCE 31.8 फीसदी, ROE 20.3 फीसदी और EPS 338 रुपये है.
ये भी पढ़ें- HUL से कमाई का आखिरी मौका, ₹19 का डिविडेंड चाहिए तो 11 नवंबर तक खरीद लें शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट
KEI Industries
KEI Industries का शेयर 4,027.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 5,931.40 रुपये से 32.10 फीसदी नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप 38,523.18 करोड़ रुपये है. पिछले पांच साल में इस शेयर ने 299.09 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
कंपनी घरों, उद्योगों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वायर और केबल बनाती है. इसके रेवेन्यू में पांच साल में 23 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 27 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.05 है. इसका ROCE 20 फीसदी, ROE 14.7 फीसदी और EPS 110 रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.