गिरते बाजार में चमके ये 7 सितारे! 2026 में 469% तक दिया रिटर्न; निवेशक रखें नजर

साल 2026 में जहां NIFTY50 और SENSEX में दोहरे अंकों की गिरावट देखने को मिली, वहीं कुछ चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया. Sterlite Technologies ने 469 फीसदी, MTAR Technologies ने 206 फीसदी और HFCL ने 164 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9 Live

Multibagger Stocks: साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है. एक तरफ NIFTY50 और SENSEX जैसे प्रमुख सूचकांकों में दोहरे अंकों की गिरावट देखने को मिली है, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सभी को चौंका दिया है. अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन, अमेरिकी टैरिफ नीतियों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और FII की बिकवाली के कारण बाजार दबाव में रहा. इसके बावजूद कुछ कंपनियों ने 100 फीसदी से लेकर 469 फीसदी तक का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया.

बाजार गिरा, लेकिन इन शेयरों ने दिखाई ताकत

Upstox की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अब तक NIFTY50 में 11.05 फीसदी और SENSEX में 13.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, निवेशकों ने इस दौरान उन कंपनियों पर दांव लगाया, जो विशेष क्षेत्रों में काम कर रही हैं और जिनका भविष्य मजबूत ग्रोथ थीम से जुड़ा हुआ है. इनमें टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी, डिफेंस, एयरोस्पेस, एआई डेटा सेंटर्स और सर्विलांस सॉल्यूशंस जैसे सेक्टर्स शामिल हैं.

Sterlite Technologies बना सबसे बड़ा स्टार

इस सूची में सबसे बड़ा नाम Sterlite Technologies का है. कंपनी के शेयर ने वर्ष 2026 में अब तक 469 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. ऑप्टिकल फाइबर केबल, नेटवर्क सॉल्यूशंस और कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी को 5G विस्तार, डेटा सेंटर निर्माण और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का बड़ा फायदा मिला है.

कंपनी ने पिछले दो वित्त वर्षों के घाटे के बाद FY26 में मुनाफे में वापसी की है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.7 फीसदी बढ़कर 4,745 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि 123 करोड़ रुपये के घाटे की जगह 56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया.

MTAR Technologies और HFCL ने भी किया धमाका

Defence, Aerospace, Nuclear और क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए उपकरण बनाने वाली MTAR Technologies ने 2026 में 206 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी की ऑर्डर बुक मार्च 2026 तक 2,581 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि उसका शुद्ध लाभ 76 फीसदी बढ़कर 94.03 करोड़ रुपये हो गया.

वहीं, HFCL ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. ऑप्टिकल फाइबर केबल और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय कंपनी के शेयर ने 164 फीसदी का रिटर्न दिया है. भारतनेट और 5G एक्सपेंशन जैसे सरकारी और निजी प्रोजेक्ट से कंपनी को जबरदस्त फायदा मिला है. FY26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 90 फीसदी बढ़कर 329 करोड़ रुपये पहुंच गया.

GE Power India, Aditya Infotech और अन्य शेयर भी चमके

GE Power India ने 181 फीसदी, Aditya Infotech ने 133 फीसदी, Aeroflex Industries ने 119 फीसदी और E2E Networks ने 105 फीसदी का रिटर्न दिया है. इनमें से अधिकांश कंपनियां ऐसे क्षेत्रों में काम करती हैं, जहां भविष्य में तेज बढ़ोतरी की संभावना है.

Aditya Infotech, जो CP Plus ब्रांड के तहत सर्विलांस सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, ने अगस्त 2025 में लिस्टिंग के बाद निवेशकों का खास ध्यान खींचा है. स्मार्ट सिटीज, पब्लिक सेफ्टी और इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिल रहा है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 35 फीसदी बढ़कर 4,221 करोड़ रुपये पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने एक साल में दिया 229% रिटर्न, अब FII ने 8 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी; जानें शेयर का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.