म्यूचुअल फंड की इस खास लिस्ट में शामिल 9 शेयर, इस साल 144% तक उछले
अक्टूबर 2026 में म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में ऐसे 9 शेयर मिले, जिन्हें सिर्फ एक MF स्कीम ने अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है. इन शेयरों ने 2026 में अब तक 57% से 144% तक रिटर्न दिया है. रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग सबसे आगे रहा. जानिए इन शेयरों और उनमें निवेश करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम की पूरी जानकारी.
रत्नवीर प्रिसिजन: इंजीनियरिंग
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के शेयर ने 2026 में अब तक 144 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान शेयर की कीमत 152 रुपये से बढ़कर 371 रुपये पहुंच गई. अक्टूबर 2026 तक यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड इस शेयर में निवेश करने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. इस फंड की कंपनी में करीब 14 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
1 / 8
मान इंडस्ट्रीज: मान इंडस्ट्रीज के शेयर में इस साल अब तक 118 फीसदी की तेजी आई है. शेयर की कीमत 387 रुपये से बढ़कर 841 रुपये हो गई. अक्टूबर 2026 में यूनियन एक्टिव मोमेंटम फंड ही इस कंपनी में निवेश करने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. फंड के पास इस शेयर की करीब 11 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
2 / 8
विंध्य टेली लिंक्स: विंध्य टेली लिंक्स के शेयर ने 2026 में अब तक 85 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसकी कीमत 1,403 रुपये से बढ़कर 2,599 रुपये पहुंच गई. अक्टूबर में निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड इस शेयर में निवेश करने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. फंड की इसमें करीब 264 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
3 / 8
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क: सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क के शेयर में इस साल अब तक 85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. इसकी कीमत 144 रुपये से बढ़कर 266 रुपये हो गई. अक्टूबर 2026 तक बंधन स्मॉल कैप फंड ही इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में रखने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. फंड की इसमें करीब 48 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
4 / 8
अमांता हेल्थकेयर: अमांता हेल्थकेयर के शेयर में इस साल अब तक 80 फीसदी की तेजी आई है. शेयर की कीमत 109 रुपये से बढ़कर 196 रुपये हो गई. अक्टूबर 2026 में बंधन स्मॉल कैप फंड ही इस शेयर में निवेश करने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. इस फंड की कंपनी में करीब 33 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
5 / 8
अपोलो पाइप्स: अपोलो पाइप्स के शेयर ने 2026 में अब तक 69 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसकी कीमत 294 रुपये से बढ़कर 498 रुपये पहुंच गई. अक्टूबर 2026 तक फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉल कैप फंड ही इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में रखने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. फंड की इसमें करीब 102 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
6 / 8
ओसीसीएल (OCCL): ओसीसीएल के शेयर में 2026 में अब तक 60 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. इसकी कीमत 101 रुपये से बढ़कर 162 रुपये हो गई. अक्टूबर में एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप फंड ही इस कंपनी में निवेश करने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. इस फंड की कंपनी में करीब 22 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.
7 / 8
बाजार स्टाइल रिटेल: बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर ने 2026 में अब तक 57 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर की कीमत 274 रुपये से बढ़कर 431 रुपये पहुंच गई. अक्टूबर 2026 तक एचडीएफसी वैल्यू फंड ही इस शेयर को रखने वाली एकमात्र म्यूचुअल फंड स्कीम थी. फंड की इसमें करीब 25 करोड़ रुपये की होल्डिंग थी.