ये कंपनी पहली बार बांटेगी बोनस, 10 पर 1 शेयर देगी फ्री, रिकॉर्ड डेट तय होते ही शेयर में लगा अपर सर्किट, अब AI पर दांव
Accedere Limited ने पहली बार बोनस शेयर देने की घोषणा के साथ निवेशकों का ध्यान खींचा है, जिसके बाद शेयर में जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी और रिकॉर्ड डेट तय होते ही स्टॉक अपर सर्किट में पहुंच गया. साथ ही कंपनी पारंपरिक आईटी सेवाओं से आगे बढ़कर खुद को AI आधारित साइबर कंप्लायंस प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित कर रही है, जिससे लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाओं के चलते इस शेयर पर निवेशकों की नजरें बनी हुई है.
Bonus Share: साइबर सिक्योरिटी कंपनी Accedere Limited के शेयर में शुक्रवार, 27 फरवरी को जबरदस्त हलचल देखने को मिली. शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गए. शेयर में आई इस तेजी की वजह कंपनी की ओर से घोषित बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान है. कंपनी 1:10 बोनस इश्यू जारी करेगी. यानी हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री दिया जाएगा.
कितना होगा फायदा?
कंपनी हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी. यानी अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो उसे 10 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और कुल होल्डिंग 110 शेयर हो जाएगी. कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है. यह कदम निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 तय की है. कंपनी की इस घोषणा के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया और ये 5% की तेजी के साथ 50.4 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया.
AI प्लेटफॉर्म पर फोकस
Accedere Limited पहले E.com Infotech India Ltd के नाम से जानी जाती थी. कंपनी अब खुद को AI आधारित साइबर कंप्लायंस प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर के रूप में स्थापित कर रही है. इसका Controllo.ai प्लेटफॉर्म साइबर GRC प्रक्रिया को ऑटोमेट करता है और भारतीय व वैश्विक रेगुलेशंस के हिसाब से कंप्लायंस मैनेजमेंट में मदद करता है. Secura नाम का AI असिस्टेंट ऑडिट एविडेंस का आकलन करता है, जिससे मैनुअल मेहनत और लागत कम होती है.
यह भी पढ़ें: सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर
कारोबार और वित्तीय स्थिति
मुंबई की यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड सिक्योरिटी, डेटा प्राइवेसी और रिस्क असेसमेंट सेवाएं देती है. हालांकि हालिया तिमाही में रेवेन्यू में सालाना आधार पर खास बढ़त नहीं दिखी और तिमाही आधार पर गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद कंपनी का तीन साल का प्रॉफिट CAGR 130% रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
