UAE डील की खबर से चमका Adani Green, निवेशकों को दिख रही ग्रोथ की उम्मीद, 1 हफ्ते में 24% उछला स्टॉक
Adani Green Energy ने UAE की कंपनी के साथ रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ी डील की है. इस खबर के बाद शेयर में तेजी आई. एक हफ्ते में शेयरों में 24% तक उछाल देखने को मिला है जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Green Energy एक बार फिर बाजार की नजर में आ गई है. गुरुवार को जैसे ही कंपनी की नई डील की खबर सामने आई, शेयर में तेजी देखने को मिली. साफ संकेत है कि निवेशक इस कदम को कंपनी के भविष्य के लिए सकारात्मक मान रहे हैं और इसी वजह से शेयर में खरीदारी बढ़ी.
Adani Green Energy ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी Adani Renewable Energy Middle East Ltd (AGEL UAE) ने UAE की कंपनी Minerva Holding RSC के साथ जॉइंट वेंचर समझौता किया है. यह जॉइंट वेंचर भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन पर काम करेगा.
Minerva, EPointZero Holding की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो IHC Group का हिस्सा है और IHC UAE की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शामिल है.
हिस्सेदारी और कंट्रोल की डिटेल
इस डील के तहत Adani Green की यूनिट JV में 20% तक हिस्सेदारी ले सकती है. बोर्ड स्ट्रक्चर की बात करें तो Minerva को 4 डायरेक्टर नियुक्त करने का अधिकार होगा, जबकि Adani Green एक डायरेक्टर नियुक्त कर सकेगी.
यानी ऑपरेशन में दोनों कंपनियों की साझेदारी रहेगी, लेकिन कंट्रोल का झुकाव Minerva की ओर रहेगा.
शेयर में कैसी रही चाल?
डील की खबर आते ही शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट दिखा. दोपहर करीब 3 बजे Adani Green Energy का शेयर करीब 1.3% चढ़कर ₹1043 पर ट्रेड कर रहा था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 24% उछल चुका है, जो मजबूत निवेशक भरोसे का संकेत है.
यह भी पढ़ें: गैस संकट में रूस की नई चाल! दक्षिण एशिया देशों को 40% सस्ती LNG का ऑफर, भारत के पास क्या रास्ता?
यह डील Adani Green के लिए सिर्फ एक साझेदारी नहीं, बल्कि ग्लोबल फंडिंग और एक्सपेंशन का रास्ता खोलती है. रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भारत की बढ़ती मांग और विदेशी निवेश का आना कंपनी के ग्रोथ स्टोरी को मजबूत बनाता है.
इसी वजह से बाजार इस खबर को पॉजिटिव तरीके से ले रहा है और शेयर में तेजी देखने को मिल रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.