Budget 2026 से पहले चांदी में रिकार्ड गिरावट, Silver ETF पर मंडराया बड़ा जोखिम, जानें क्या है सपोर्ट लेवल
Union Budget 2026 से पहले वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर भारत के Silver ETF पर भी साफ दिख रहा है. एक ही दिन में भारी टूट के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी है. सिल्वर ETF में अब सर्किट लिमिट और सपोर्ट लेवल को लेकर भी चिंताएं गहराई हैं.
Silver ETF crash: कुछ ही घंटे में देश का वो बजट पेश होगा, जो आने वाले वर्षों में विकास की दिशा तय करेगा. Union Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्या ऐलान करेंगी, इस पर देश की नजरें टिकी हैं, लेकिन इसी के साथ कमोडिटी बाजार में मचे कोहराम से निवेशक ध्यान नहीं हटा पा रहे हैं.
शुक्रवार रात वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट ने निवेशकों के धड़कन को बढ़ा दिया है. क्योंकि इसका सीधा असर अब भारत के सिल्वर ETF पर देखने को मिलेगा. चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली धातु में इतनी तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है और सवाल उठने लगे हैं कि आगे क्या हालात बन सकते हैं.
वैश्विक बाजार में चांदी का मेगा क्रैश
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में सिल्वर स्पॉट प्राइस एक ही दिन में करीब 37% तक टूट गई. यह चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना बताया जा रहा है. अमेरिका में केविन वॉर्श को अगला फेड चेयर नामित किए जाने के बाद डॉलर में तेजी आई, जिससे कमोडिटी बाजार पर दबाव बढ़ा. इसके साथ ही भारी मात्रा में लीवरेज पोजिशन की जबरन बिकवाली ने गिरावट को और तेज कर दिया.
वॉल स्ट्रीट से लेकर भारत तक ETF पर असर
जहां एक तरफ सिल्वर स्पॉट प्राइस में भारी गिरावट आई, वहीं वॉल स्ट्रीट के कुछ सिल्वर ETF शुक्रवार को 60 फीसदी तक टूट गए. इसका असर भारत में भी देखने को मिला. भारतीय बाजार बंद होने से पहले ही ग्लोबल संकेत कमजोर हो चुके थे, जिससे देश के सिल्वर ETF में 15% से 20% की गिरावट दर्ज की गई.
Nippon Silver BEES ने बताया गिरावट का बैरियर
Nippon AMC का Silver BEES शुक्रवार को 18.6% टूटकर ₹286.48 पर बंद हुआ. इसके बाद निवेशकों के बीच यह चिंता भी सामने आई कि अगर गिरावट जारी रही तो क्या ETF में ट्रेडिंग संभव रहेगी. Nippon AMC ने साफ किया है कि सभी ETF पर T-2 नेट एसेट वैल्यू से 20% का सर्किट लिमिट लागू होता है. अगर कीमत इस स्तर से नीचे जाती है, तो उस दिन ट्रेडिंग रोक दी जाएगी. यह नियम पूरे ETF इंडस्ट्री पर लागू है.
यह भी पढ़ें: Silver Price Crash Warning: दो दिनों में चांदी ने मचाया कोहराम, अभी कितनी गिरावट बाकी, 50 साल के ट्रेंड से समझें
ICICI प्रूडेंशियल से लेकर Zerodha जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े सिल्वर ETF में भी शुक्रवार को 15% से 20% तक की गिरावट देखी गई. अब बजट से पहले निवेशक न सिर्फ सरकार के फैसलों पर, बल्कि चांदी के इस तेज उतार-चढ़ाव पर भी करीबी नजर बनाए हुए हैं.




