Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
कंपनी के मुताबिक मार्च तिमाही में ग्रोथ को Room Air Conditioner बिजनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन के विस्तार और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से मजबूत सपोर्ट मिला. Amber Enterprises लगातार बैकवर्ड इंटीग्रेशन, प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन और कैपेसिटी एक्सपेंशन पर फोकस कर रही है.

सोमवार को कमजोर बाजार के बीच कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला. इसी बीच Amber Enterprises India के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के Q4FY26 और पूरे FY26 के नतीजे आने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसके चलते शेयर करीब 15.44 प्रतिशत टूटकर 7,167.50 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, बीते 3 साल में इसने निवेशकों को 233 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
Amber Enterprises Q4FY26 रिजल्ट
- Amber Enterprises ने Q4FY26 में 4,147.51 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 3,755.70 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत ज्यादा रहा.
- कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,176.14 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,777.86 करोड़ रुपये थी. तिमाही के दौरान Profit Before Tax यानी PBT बढ़कर 211.31 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 188.59 करोड़ रुपये था. इसमें करीब 12 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज हुई. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 161.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 118.42 करोड़ रुपये था.
- होल्डिंग कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों के हिस्से का मुनाफा 133.88 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 116.07 करोड़ रुपये था.
FY26 में रेवेन्यू ग्रोथ
पूरे FY26 की बात करें तो Amber Enterprises India का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 13,164.67 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 9,973.02 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 32 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की. कंपनी की कुल आय FY26 में 13,306.63 करोड़ रुपये रही. हालांकि पूरे साल का Profit Before Tax घटकर 336.42 करोड़ रुपये रह गया, जो FY25 में 369.96 करोड़ रुपये था. FY26 में कंपनी का कुल मुनाफा 226.45 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 261.15 करोड़ रुपये था.
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी के मुताबिक मार्च तिमाही में ग्रोथ को Room Air Conditioner बिजनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन के विस्तार और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से मजबूत सपोर्ट मिला. Amber Enterprises लगातार बैकवर्ड इंटीग्रेशन, प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन और कैपेसिटी एक्सपेंशन पर फोकस कर रही है ताकि कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और मजबूत बनाया जा सके.
कंपनी का कारोबार
Amber Enterprises India भारत की प्रमुख Room Air Conditioner और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी कई बड़े कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड्स के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके अलावा कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल, इलेक्ट्रॉनिक्स और रेलवे सब-सिस्टम बिजनेस में भी काम करती है और देश के कई राज्यों में इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें-बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूटा, रुपया 96.17 पर खुला; ऑटो स्टॉक्स फिसले
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.