ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी लाने जा रही IPO… SEBI का ग्रीन सिग्नल, Bajaj-TVS-Honda-Royal Enfield हैं क्लाइंट

ऑटो पार्ट्स सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. Bain Capital समर्थित Dhoot Transmission को अपने IPO के लिए बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक दे सकती है.

RFBL IPO पहले दिन 1.18 गुना सब्सक्राइब हुआ. Image Credit: Canva/ Money9

Dhoot Transmission IPO: भारतीय शेयर बाजार में IPO का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है और अब ऑटो पार्ट्स सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. Bain Capital समर्थित Dhoot Transmission को अपने IPO के लिए बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक दे सकती है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी और इलेक्ट्रॉनिक वाहन बाजार के बढ़ते विस्तार के बीच ऑटो कंपोनेंट कंपनियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. Dhoot Transmission भी इसी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी दोपहिया, कमर्शियल वाहन और कई बड़े ऑटो ब्रांड्स को जरूरी इलेक्ट्रॉनिक और वायरिंग प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है.

क्या काम करती है कंपनी

करीब 20 साल पहले राहुल धूत द्वारा शुरू की गई Dhoot Transmission ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के लिए पार्ट्स बनाने का काम करती है. कंपनी वायरिंग हार्नेस, ऑटोमोबाइल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, कंट्रोलर, कनेक्टर, ऑटो केबल, पावर कॉर्ड और बैटरी पैक जैसे प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर वाहन, कमर्शियल वाहन, कृषि उपकरण, मेडिकल इक्विपमेंट और घरेलू उपकरणों में किया जाता है.

विवरणतारीख
SEBI/एक्सचेंज के पास फाइल किया गया.Mon, Feb 2, 2026
SEBI/एक्सचेंज की मंजूरी मिल गई है.Tue, May 5, 2026

बड़े ऑटो ब्रांड्स हैं ग्राहक

  • Dhoot Transmission के बड़े ग्राहकों में Bajaj Auto, TVS Motor Company, Honda Motorcycle & Scooter India और Royal Enfield जैसे नाम शामिल हैं.
  • कंपनी ने विदेशों में भी अपना कारोबार बढ़ाया है. साल 2012 में कंपनी ने ब्रिटेन में इंजीनियरिंग और मार्केटिंग ऑफिस खोला था.
  • इसके बाद स्कॉटलैंड और यूरोप की कई कंपनियों का अधिग्रहण भी किया गया.
  • प्राइवेट इक्विटी फर्म Bain Capital की कंपनी में 49 फीसदी हिस्सेदारी है.
  • Bain Capital के निवेश के बाद प्रमोटर ग्रुप की कई कंपनियों को Dhoot Transmission में मिलाया गया था.

कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत

कंपनी की कमाई में पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. FY22 में कंपनी की कुल इनकम ₹1550 करोड़ थी, जो FY24 में बढ़कर ₹2653 करोड़ तक पहुंच गई. कंपनी की 15 से 20 फीसदी कमाई विदेशों से आती है. वहीं कंपनी की नेटवर्थ भी बढ़कर ₹598 करोड़ हो गई है, जो एक साल पहले ₹387 करोड़ थी.

12 हजार से ज्यादा कर्मचारी

FE की रिपोर्ट के मुताबिक Dhoot Transmission के सभी प्लांट और ऑफिस SAP सिस्टम से जुड़े हुए हैं. कंपनी में 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. मजबूत ऑर्डर बुक, बड़े ग्राहक और अंतरराष्ट्रीय कारोबार की वजह से कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि IPO के जरिए कंपनी बाजार से कितना पैसा जुटाती है और इसकी वैल्यूएशन क्या रहती है.

इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.