तपती गर्मी इन 3 AC स्टॉक्स का बढ़ा सकती है पारा, मजबूत है सेल्स और ऑपरेटिंग प्रॉफिट; निवेशक रखें नजर

देशभर में बढ़ती गर्मी और IMD की हीटवेव चेतावनी के बीच AC सेक्टर से जुड़े शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं. Amber Enterprises India और Blue Star जैसी कंपनियों को रूम एसी, कमर्शियल कूलिंग और रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग से फायदा मिल सकता है. कई कंपनियों ने मजबूत सेल्स और ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है. अगर गर्मी लंबी चली तो इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

AI स्टॉक Image Credit: AI/CANVA

AC Stocks India: देशभर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर अब सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं है, बल्कि शेयर बाजार में भी इसका असर दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल-जून 2026 के दौरान कई राज्यों में सामान्य से अधिक हीटवेव डेज की चेतावनी दी है. तापमान बढ़ने के साथ एयर कंडीशनर, कूलिंग एप्लिकेशन और रेफ्रिजरेशन प्रोडक्ट्स की मांग तेज होने की उम्मीद है. ऐसे में AC सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गर्मी लंबी चलती है, तो रूम AC, कमर्शियल कूलिंग और कंपोनेंट्स कंपनियों को मजबूत फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि बाजार अब इस सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर नजर रख रहा है.

Amber Enterprises India

Amber Enterprises India देश की प्रमुख रूम एयर कंडीशनर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. इक्विटी मास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक कंपनी की रूम AC मार्केट में 23.6 फीसदी हिस्सेदारी बताई गई है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की सेल्स 37.9 फीसदी YoY बढ़ी, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 55 फीसदी YoY उछला. ऑपरेटिंग मार्जिन 8.3 फीसदी रहा. कंपनी कमर्शियल AC और टावर कैसेट AC सेगमेंट में विस्तार कर रही है, जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू डाइवर्सिफिकेशन संभव है. मंगलवार को कंपनी का शेयर 1.09 फीसदी बढ़कर 8200 रुपये पर पहुंच गया है.

  • दिसंबर 2025 तिमाही में सेल्स 37.9% YoY बढ़ी.
  • दिसंबर 2025 तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 55% YoY उछला.
  • ऑपरेटिंग मार्जिन 8.3% रहा.
  • मंगलवार को शेयर 1.09% बढ़कर ₹8,200 पर पहुंच गया.

Voltas

Voltas, Tata Group की कंपनी, भारत के सबसे बड़े AC ब्रांड्स में गिनी जाती है. रेजिडेंशियल और कमर्शियल कूलिंग सेगमेंट में इसकी मजबूत मौजूदगी है. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 3,070.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 3,105.1 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट 116.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 163.2 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया है कि Q4 में पीक सीजन डिमांड को देखते हुए Pantnagar और Chennai प्लांट की क्षमता बढ़ाई गई है. मंगलवार को कंपनी का शेयर 0.26 फीसदी गिरकर 1511 रुपये पर पहुंच गया है.

  • Q3 FY26 में रेवेन्यू ₹3,070.8 करोड़ रहा (पिछले वर्ष ₹3,105.1 करोड़).
  • नेट प्रॉफिट ₹116.6 करोड़ रहा (पिछले वर्ष ₹163.2 करोड़).
  • मंगलवार को शेयर 0.26% गिरकर ₹1,511 पर पहुंच गया.

Blue Star

Blue Star भारत की जानी-मानी कूलिंग और रेफ्रिजरेशन कंपनी है. कंपनी AC, कोल्ड स्टोरेज, वॉटर प्यूरिफायर और कमर्शियल सॉल्यूशंस भी देती है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की सेल्स 4.2 फीसदी YoY बढ़ी, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 5.4 फीसदी YoY बढ़ा. ऑपरेटिंग मार्जिन 2.3 फीसदी रहा. हालांकि नेट प्रॉफिट में 39 फीसदी गिरावट दर्ज की गई. गर्मी के मौसम में रूम AC डिमांड बढ़ने से कंपनी को फायदा मिल सकता है. मंगलवार को कंपनी का शेयर 1.29 फीसदी गिरकर 1891 रुपये पर पहुंच गया है.

  • दिसंबर 2025 तिमाही में सेल्स 4.2% YoY बढ़ी.
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट 5.4% YoY बढ़ा.
  • ऑपरेटिंग मार्जिन 2.3% रहा.
  • मंगलवार को शेयर 1.29% गिरकर ₹1,891 पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: आसमान में रेड सिग्नल! एयर इंडिया, इंडिगो ने सरकार को लिखा पत्र, उड़ानों पर मंडराया संकट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.