बोनस शेयर और स्‍टॉक स्प्लिट के ऐलान से गोली की तरह भागा ये फार्मा स्‍टॉक, 6% तक उछला, 5 टुकड़ों में बंटेगा शेयर

फार्मा माइक्रोकैप कंपनी Anlon Healthcare के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के ऐलान के बाद करीब 6% की तेजी आई. कंपनी आने वाले वर्षों में नए APIs लॉन्च कर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और वैश्विक कारोबार को विस्तार देने की तैयारी में है.

Anlon Healthcare bonus share and stock split Image Credit: canva/AI image

Bonus Share and Stock Split: फार्मा सेक्टर की माइक्रोकैप कंपनी Anlon Healthcare Ltd के शेयरों में 6 मार्च, शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर एक ही दिन में करीब 6 फीसदी तक उछल गए. शेयर में आई तेजी की वजह कंपनी के बोर्ड की ओर से स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने का ऐलान है.

इस घोषणा के बाद शेयर 5.94% यानी करीब 6 फीसदी तक चढ़ गए. लगभग 595 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 118.72 रुपये तक पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 111.06 रुपये था.

शेयरधारकों को तोहफा

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 मार्च 2025 को हुई बैठक में 1:5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को बांटकर 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयर कर दिए जाएंगे. उदाहरण के तौर पर अगर किसी निवेशक के पास पहले 1,000 शेयर थे, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 5,000 शेयर हो जाएंगे. हालांकि निवेश की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा.

1:1 बोनस शेयर भी मिलेगा

कंपनी ने इसके साथ ही 1:1 बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है. यानी निवेशकों को हर एक मौजूदा शेयर पर एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा. उदाहरण के लिए यदि किसी निवेशक के पास स्टॉक स्प्लिट के बाद 5,000 शेयर हैं, तो उसे 5,000 बोनस शेयर और मिलेंगे. इसके बाद उसकी कुल हिस्सेदारी 10,000 शेयर हो जाएगी.

कंपनी का प्लान

कंपनी आने वाले वर्षों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने और ऑपरेशंस मजबूत करने पर ध्यान दे रही है. Anlon Healthcare का लक्ष्य FY2026-27 तक 7 नए APIs लॉन्च करना है, जिससे नए थेरेप्यूटिक सेगमेंट में एंट्री मिल सके. कंपनी औद्योगिक और फाइन केमिकल्स सेक्टर में भी विस्तार की योजना बना रही है ताकि नए रेवेन्यू स्रोत बन सकें और फार्मा पर निर्भरता कम हो.

यह भी पढ़ें: 1:10 बोनस शेयर देगी ये ई-कॉमर्स कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा शेयर, एक दिन में 4% तक उछला

ग्लोबल मौजूदगी

Anlon Healthcare ने वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाई है. कंपनी 15 देशों में कारोबार करती है. कंपनी ने अब तक 21 ड्रग मास्टर फाइल्स ग्लोबल रेगुलेटरी अथॉरिटीज के पास फाइल की हैं. कंपनी के पास करीब 125 ग्राहकों का वैश्विक नेटवर्क है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 65 कमर्शियल प्रोडक्ट, 28 पायलट स्टेज में और 49 प्रोडक्ट लैब टेस्टिंग के चरण में हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.