2 दिन में 20% चढ़ा ये डिफेंस शेयर, Q4 रिजल्ट के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा स्टॉक, रखें नजर
Apollo Micro Systems के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बुधवार को कंपनी का शेयर 8 फीसदी उछलकर 369 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. पिछले दो कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 20 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी के मजबूत Q4 रिजल्ट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी उछलकर 369 रुपये के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गया. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर में तेजी बनी रही. पिछले दो दिनों में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी तक चढ़ चुका है. कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की खरीदारी तेज हो गई है. बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव माहौल बना हुआ है.
Q4 रिजल्ट ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा
कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. Apollo Micro Systems का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 163 फीसदी बढ़कर 36.8 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 14 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी की आय में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. ऑपरेशन से रेवेन्यू 81 फीसदी बढ़कर 293.3 करोड़ रुपये हो गया. मजबूत नतीजों के बाद शेयर में तेजी और मजबूत हो गई.
एक साल में 150 फीसदी रिटर्न
Apollo Micro Systems का शेयर पिछले एक साल में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. इस दौरान स्टॉक करीब 172 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप भी बढकर 13145 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि शेयर अभी ऊंचे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का प्राइस टू अर्निंग रेशियो 124.43 और प्राइस टू बुक रेशियो 15.69 है.

पूरे साल में भी कंपनी ने दिखाया दम
वित्त वर्ष FY26 कंपनी के लिए काफी शानदार रहा. पूरे साल में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 90 फीसदी बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये पहुंच गया. एक साल पहले यह आंकड़ा 56.4 करोड़ रुपये था. वहीं सालाना रेवेन्यू 61 फीसदी बढ़कर 904.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. लगातार बढ़ती इनकम और मुनाफे ने कंपनी की ग्रोथ कहानी को और मजबूत किया है. निवेशकों का भरोसा भी तेजी से बढ़ा है.
ऑर्डर बुक से दिख रही मजबूत ग्रोथ
कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत स्थिति में बना हुआ है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 1432 करोड़ रुपये रहा. इससे आने वाले समय में बिजनेस ग्रोथ की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है. डिफेंस सेक्टर में बढ़ते सरकारी खर्च का फायदा भी कंपनी को मिल सकता है. मजबूत ऑर्डर बुक के चलते बाजार कंपनी के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
एक्सपोर्ट ऑर्डर से मिला फायदा
कंपनी को UAV मैन्युफैक्चरिंग के लिए DPIIT लाइसेंस मिला है. इसके साथ ही कंपनी को पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर भी मिला. IDL Explosives के अधिग्रहण ने भी कंपनी की कैपिसिटी को मजबूत किया है. कंपनी अगले वित्त वर्ष से पहले एक और अधिग्रहण पूरा करने की तैयारी में है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
उधर PM मोदी ने दी मेलोनी को ‘मेलोडी’…इधर Parle Industries में लगा अपर सर्किट, पर नहीं कोई कनेक्शन
हिंडाल्को पर ब्रोकरेज बुलिश! Novelis के दमदार रिजल्ट के बाद Emkay ने दिया BUY रेटिंग; जानें क्या है टारगेट प्राइस
पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
