सरकार की हरी झंडी मिलते ही इन 2 डिफेंस शेयरों में हलचल! 5 साल में दिया 3000% तक का रिटर्न, निवेशकों की टिकीं नजरें

सोमवार को Apollo Micro Systems का शेयर करीब 287 रुपये पर बंद हुआ, जबकि Zen Technologies का शेयर लगभग 1640 रुपये पर बंद हुआ. दोनों कंपनियों का मार्केट कैप भी हजारों करोड़ रुपये में है, जिससे इनकी मजबूत स्थिति दिखती है.

डिफेंस सिस्टम Image Credit: money9live

2 Defence Stocks: भारत तेजी से डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अब देश की निजी कंपनियां भी सिर्फ छोटे पार्ट्स बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि बड़े हथियार सिस्टम बनाने की तैयारी कर रही हैं. इसी कड़ी में दो कंपनियों Apollo Micro Systems और Zen Technologies को सरकार से अहम लाइसेंस मिले हैं.

इन लाइसेंस के जरिए अब ये कंपनियां मिसाइल, गोला-बारूद और एयर डिफेंस सिस्टम जैसे एडवांस हथियार बना सकेंगी. यह कदम भारत की रक्षा ताकत को मजबूत करने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा देगा. निवेशकों के लिए भी यह खबर अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे इन कंपनियों के कारोबार और कमाई में आगे बड़ा उछाल आ सकता है.

कौन से शेयर फोकस में हैं

सोमवार को Apollo Micro Systems का शेयर करीब 287 रुपये पर बंद हुआ, जबकि Zen Technologies का शेयर लगभग 1640 रुपये पर बंद हुआ. दोनों कंपनियों का मार्केट कैप भी हजारों करोड़ रुपये में है, जिससे इनकी मजबूत स्थिति दिखती है.

Apollo Micro Systems

Apollo Micro Systems को 10 अप्रैल 2026 को सरकार से लाइफटाइम लाइसेंस मिला है. इस लाइसेंस के तहत कंपनी अब एडवांस गोला-बारूद और हथियार सिस्टम बना सकेगी. इसमें मिसाइल, टॉरपीडो, माइन, और डिकॉय जैसे सिस्टम शामिल हैं.

साथ ही कंपनी अब बम, रॉकेट और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे हाई-टेक हथियार भी तैयार कर सकती है. इससे कंपनी का बिजनेस अब छोटे सिस्टम से बढ़कर बड़े हथियार बनाने की ओर शिफ्ट हो रहा है. इससे आने वाले समय में कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

Zen Technologies

Zen Technologies को सरकार से आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस मिला है. इसके तहत कंपनी अब 12.7mm से 40mm तक के कैनन बना सकेगी. ये कैनन एयर डिफेंस, नेवी और ड्रोन से बचाव के लिए इस्तेमाल होंगे. खास बात यह है कि ये सिस्टम ड्रोन और लो-फ्लाइंग टारगेट्स को तेजी से खत्म करने में मदद करते हैं.

क्या है इसका बड़ा असर

इन दोनों कंपनियों को मिले लाइसेंस से भारत में रक्षा उपकरणों का घरेलू प्रोडक्शन बढ़ेगा. इससे विदेशों पर निर्भरता कम होगी और देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी. साथ ही, इन कंपनियों के लिए नए बिजनेस मौके खुलेंगे, जिससे लंबे समय में इनकी ग्रोथ तेज हो सकती है.

Apollo Micro Systems और Zen Technologies के लिए यह बड़ा मौका है. अब ये कंपनियां छोटे पार्ट्स से आगे बढ़कर पूरे हथियार सिस्टम बनाएंगी. इससे न सिर्फ देश को फायदा होगा, बल्कि निवेशकों के लिए भी यह सेक्टर आकर्षक बनता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

अनिल अंबानी ग्रुप पर एक्शन! दूसरी ओर रिलायंस पावर में पावरफुल रैली, एक महीने में 45% भागे शेयर

रेखा झुनझुनवाला–मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 76% सस्ता मिल रहा शेयर, क्या बन रहा निवेश का मौका?

कर्ज जीरो… कमाई भी जबरदस्त! मार्केट गिरा तो भी नहीं डगमगाएंगे ये शेयर! फोकस में हाई ROE वाली 5 कंपनियां

हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 310 अंक उछला, निफ्टी 24400 के ऊपर, ऑटो-बैंकिंग शेयरों में तेजी

100GW न्यूक्लियर प्लान का बड़ा ट्रिगर! ये 2 शेयर बन सकते हैं असली गेमचेंजर! सरकार के बड़े प्लान से बदलेगा खेल

रेलवे सेक्टर में निवेश की आंधी! इन दो कंपनियों ने दिया +1400% रिटर्न, ऑर्डर बुक ₹27755 करोड़ तक, आपके लिए क्या बेहतर?