ये कंपनी अब बनाएगी गोला-बारूद, एक दिन में 16% भागे शेयर, डिफेंस सेक्टर का है मल्टीबैगर स्टॉक
कंपनी शेयर पिछले एक महीने में करीब 41 फीसदी चढ़ चुका है. साल 2026 में अब तक इसमें करीब 3.75 फीसदी की बढ़त है. लंबी अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है. पिछले 5 साल में इसमें करीब 3058 फीसदी और 3 साल में करीब 782 फीसदी की तेजी आई है.
Apollo Micro Systems Share Price : डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर इंट्राडे में करीब 16 फीसदी से ज्यादा उछलकर 282.90 रुपये के भाव पर चले गए. इस तेजी के पीछे सरकार से मिला बड़ा लाइसेंस ट्रिगर बना है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत DPIIT से गोला-बारूद बनाने का लाइसेंस मिल गया है. यह लाइसेंस 10 अप्रैल 2026 को जारी किया गया और यह लाइफटाइम के लिए वैध है. इस मंजूरी के बाद कंपनी अब हाई वैल्यू डिफेंस प्रोडक्ट्स का निर्माण, असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग कर सकेगी.

किन प्रोडक्ट्स का निर्माण करेगी कंपनी
Apollo Micro Systems को कैटेगरी I और कैटेगरी II के तहत 12.7 mm से ऊपर के हथियार बनाने की मंजूरी मिली है. कैटेगरी I में मिसाइल, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM), टॉरपीडो, अंडरवाटर माइंस, सेफ्टी मैकेनिज्म, चाफ, फ्लेयर्स और डिकॉय शामिल हैं. वहीं कैटेगरी II में एरियल बॉम्ब, रॉकेट और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे एडवांस हथियार बनाने की अनुमति मिली है.
बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव
कंपनी के मुताबिक, यह लाइसेंस उसके बिजनेस मॉडल को पूरी तरह बदल सकता है. अब तक Apollo Micro Systems एंबेडेड सिस्टम और सबसिस्टम सप्लाई करती थी, लेकिन अब यह एंड-टू-एंड डिफेंस प्लेटफॉर्म मैन्युफैक्चरर बन सकेगी. इससे कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और मार्केट पोजिशनिंग दोनों में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.
मैनेजमेंट का क्या कहना है?
कंपनी के एमडी बी करुणाकर रेड्डी के मुताबिक, यह लाइसेंस डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करेगा. IDL Explosives की क्षमता के साथ मिलकर कंपनी अब भारतीय सेना और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए बड़े स्तर पर प्रोडक्ट्स तैयार कर सकती है. हालांकि कंपनी धीरे-धीरे प्रोडक्शन बढ़ाएगी और पहले इंफ्रास्ट्रक्चर व क्वालिटी सिस्टम मजबूत करेगी.
शेयर का प्रदर्शन
Apollo Micro Systems का शेयर पिछले एक महीने में करीब 41 फीसदी चढ़ चुका है. साल 2026 में अब तक इसमें करीब 3.75 फीसदी की बढ़त है. लंबी अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है. पिछले 5 साल में इसमें करीब 3058 फीसदी और 3 साल में करीब 782 फीसदी की तेजी आई है. कुल मिलाकर, सरकार से मिला यह लाइसेंस कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है, जिसकी वजह से निवेशकों की दिलचस्पी इस शेयर में तेजी से बढ़ी है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिजनेस अपडेट के बाद रॉकेट बना ये शेयर! इंट्राडे में 15% भागा स्टॉक, 10 दिन में 299 से ₹283 पहुंचा भाव
अस्पताल से इंश्योरेंस तक… रेखा झुनझुनवाला का फोकस अब हेल्थकेयर पर, इन 3 स्टॉक्स पर टिकी नजर
न अडानी, न अंबानी… ये दो दिग्गज बना रहें भारत का सबसे बड़ा 3GW डेटा सेंटर पार्क; 5 साल में दिया 228% तक का रिटर्न
