भारत के डिफेंस सेक्टर अब ग्लोबल खिलाड़ी, ये 3 कंपनियां NATO देशों को कर रहे सप्लाई; 5 साल में दिया 944% तक का रिटर्न
यूरोप और अमेरिका जैसे देशों ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर ऑर्डर देना शुरू कर दिया है. इसका सीधा फायदा भारतीय डिफेंस कंपनियों को मिल रहा है. कुछ भारतीय कंपनियां NATO देशों को हथियार, उपकरण और तकनीक सप्लाई कर रही हैं. इससे इन कंपनियों के बिजनेस में तेजी आ रही है.
Defence Stocks: दुनिया भर में बढ़ते जंग और सुरक्षा तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर तेजी से फोकस में आ गया है. खासकर NATO देशों में रक्षा खर्च लगातार बढ़ रहा है. यूरोप और अमेरिका जैसे देशों ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर ऑर्डर देना शुरू कर दिया है. इसका सीधा फायदा डिफेंस कंपनियों को मिल रहा है.
भारत की कंपनियां भी अब इस मौके का फायदा उठा रही हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बन रही हैं. कुछ भारतीय कंपनियां NATO देशों को हथियार, उपकरण और तकनीक सप्लाई कर रही हैं. इससे इन कंपनियों के बिजनेस में तेजी आ रही है और निवेशकों के लिए नए मौके बन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 भारतीय डिफेंस शेयरों के बारे में जो इस ट्रेंड से फायदा उठा रहे हैं.
Solar Industries
Solar Industries दुनिया की बड़ी विस्फोटक और गोला-बारूद बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. यह 90 से ज्यादा देशों में मौजूद है. कंपनी का डिफेंस ऑर्डर बुक 150 अरब रुपये से ज्यादा है, जिसमें करीब 40 प्रतिशत हिस्सा एक्सपोर्ट का है. NATO देशों में इस्तेमाल होने वाला 155mm गोला-बारूद भी कंपनी बनाती है. पिछले कुछ सालों में कंपनी की कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ा है.

Data Patterns
Data Patterns डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है. कंपनी रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम तैयार करती है. कंपनी का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है और अब यह यूनाइटेड किंगडम जैसे NATO देशों को भी सप्लाई कर रही है. इसकी कमाई और मुनाफा भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.

Bharat Electronics
Bharat Electronics भारत की बड़ी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. इसका ज्यादातर बिजनेस डिफेंस सेक्टर से आता है.
कंपनी अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और स्वीडन जैसे NATO देशों को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है. इसमें रडार, मिसाइल सिस्टम और कम्युनिकेशन उपकरण शामिल हैं. कंपनी की ग्लोबल कंपनियों के साथ साझेदारी भी है, जिससे इसकी पकड़ और मजबूत हो रही है.

क्या है बड़ा संकेत
डिफेंस सेक्टर में बढ़ते ग्लोबल खर्च का फायदा भारतीय कंपनियों को मिल रहा है. NATO देशों के साथ बढ़ते संबंध इन कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन सकते हैं. Solar Industries, Data Patterns और Bharat Electronics जैसे शेयर डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ का फायदा उठा रहे हैं. लेकिन निवेश से पहले जोखिम और कंपनी की स्थिति को समझना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 13 April: वीकली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल, अब आगे क्या हो रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय?
GRSE vs Mazagon Dock: किस शिपबिल्डिंग शेयर में ज्यादा दम, 5 साल में दिया 2283 फीसदी तक का रिटर्न
Closing Bell: बाजार में रिकवरी! सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार; निवेशकों को हुआ ₹7 लाख करोड़ का फायदा
