फ्री में मिलेंगे 3 शेयर! बोनस देने जा रही यह फार्मा कंपनी, शेयर में आई 400% की तूफानी तेजी, चेक करें रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में तेजी से उभरता Aptus Pharma Ltd निवेशकों के लिए बड़ा मौका लेकर आया है. कंपनी ने 3:2 बोनस इश्यू का ऐलान किया है, यानी निवेशकों को फ्री में अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. खास बात यह है कि स्टॉक पहले ही 400% तक चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

Bonus Share: शेयर बाजार में कमाई के मौके हर दिन नहीं मिलते, लेकिन जब मिलते हैं, तो निवेशकों के चेहरे खिल जाते हैं. Aptus Pharma Ltd ने कुछ ऐसा ही मौका अपने निवेशकों के सामने रखा है, जहां बिना एक पैसा लगाए फ्री में अतिरिक्त शेयर मिलने वाले हैं. तेज रफ्तार से भागते इस स्टॉक ने पहले ही शानदार रिटर्न देकर सबका ध्यान खींचा था और अब 3:2 बोनस इश्यू की घोषणा ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है.
फ्री में मिलेंगे 3 शेयर
Aptus Pharma Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए एक आकर्षक कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा की है. कंपनी ने 3:2 बोनस इश्यू घोषित किया है, जिसका मतलब है कि हर 2 शेयर पर निवेशकों को 3 अतिरिक्त शेयर फ्री में दिए जाएंगे. इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 12 मई 2026 निर्धारित की गई है, और यही तारीख एक्स-डेट भी है. यानी, जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वे इस बोनस शेयर के पात्र होंगे.
यह भी पढ़ें: IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
क्या है शेयर का हाल?
- CMP – ₹405
- 1 महीनें में – 15 फीसदी से अधिक उछला
- 6 महीने में – 213 फीसदी भागा
- लिस्टिंग के बाद – 401 फीसदी की तेजी
Aptus Pharma Ltd के शेयर सितंबर 2025 में बाजार में लिस्ट हुए थे. इसके बाद ही कंपनी के स्टॉक में जोरदार तेजी आई है. लिस्टिंग के बाद से 30 अप्रैल तक इसमें 400 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹278 Cr |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio TTM) | 0.00 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 13.90 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 41.71 |
| ऋण-से-इक्विटी (Debt to Equity) | 0.31 |
| आरओई (ROE) | 19.79% |
| ईपीएस (EPS TTM) | 0.00 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.00% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 29.13 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 10 |
यह भी पढ़ें: HAL–BHEL नहीं… ये है भारत का ‘हिडन डिफेंस जेम’, 5 साल में दिया 3200% तक रिटर्न, ₹1 लाख बना ₹33.5 लाख
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.