आशीष धवन का इन दो कंपनियों पर दांव, 5 साल में 200% तक रिटर्न, 52-वीक हाई से 45% तक टूट चुके हैं शेयर

इंफ्रास्ट्रक्चर और पैकेजिंग सेक्टर में जारी उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज निवेशक आशीष धवन ने अपने दांव मजबूत किए हैं. जहां एक ओर ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज अपने ऑल-टाइम लो के करीब है, वहीं AGI ग्रीनपैक हालिया करेक्शन से जूझ रही है. ऐसे माहौल में धवन की बढ़ती हिस्सेदारी बाजार के लिए अहम संकेत मानी जा रही है.

Ashish Dhawan Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Dhawan Portfolio: भारत के दिग्गज निवेशक आशीष धवन एक बार फिर ऐसे शेयर पर दांव लगाते दिख रहे हैं, जिसे बाजार फिलहाल नजरअंदाज कर रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Bluspring enterprises जो अपने ऑल टाइम लो के पास पहुंच गया है धवन ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5% तक बढ़ा दिया है. इसी के साथ AGI Greenpac Ltd में भी इन्होंने दांव लगाया है, जो अपने 52-वीक हाई से लगभग 45% टूट चुका है.

Bluspring enterprises

Trendlyne के अनुसार, Ashish Dhawan ने हाल ही में Bluspring Enterprises Ltd में अपनी हिस्सेदारी 4.1% से बढ़ाकर 5% कर ली है. मौजूदा कीमतों के हिसाब से यह हिस्सेदारी 40.9 करोड़ रुपये की है. यह कंपनी 2025 में Quess Corp से डिमर्ज होकर अलग बनी थी और जून 2025 में लिस्ट हुई. कंपनी इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज देती है, जिसमें सॉफ्ट सर्विसेज, इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्रोडक्शन सपोर्ट, हाइजीन और टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज शामिल हैं. इसका मार्केट कैप करीब 852 करोड़ रुपये है. ब्लूस्प्रिंग जब से बाजार में लिस्ट हुई है तब से लेकर अब तक लगभग 38% टूट चुका है. मंगलवार को भी कंपनी के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयर 55 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा है.

बिक्री बढ़ी, लेकिन मुनाफे पर दबाव

ब्लूस्प्रिंग की बिक्री FY24 में 2,682 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 3,484 करोड़ रुपये हो गई, यानी करीब 30% की ग्रोथ. हालांकि, EBITDA 78 करोड़ रुपये से बढ़कर 83 करोड़ रुपये हुआ, यानी सिर्फ 6.4% की बढ़ोतरी. FY26 के पहले 9 महीनों में कंपनी ने 2,517 करोड़ रुपये की बिक्री और 53 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है.

45% की गिरावट

डिमर्जर के बाद शेयर ने 101 रुपये का हाई बनाया था, जबकि अभी यह करीब 55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी 45% से ज्यादा की गिरावट आई है. कंपनी अभी लगातार घाटे में है, इसलिए इसका पी/ई रेश्यो -16.99 है, जबकि इंडस्ट्री का पी/ई करीब 28 है.

AGI Greenpac Ltd: 215% की छलांग के बाद 45% की गिरावट

AGI Greenpac Ltd पैकेजिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जो ग्लास बोतल, PET बोतल और सिक्योरिटी कैप्स बनाती है. 3,678 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह ऑर्गनाइज्ड ग्लास पैकेजिंग इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 17-20% के बीच है. Trendlyne के अनुसार,आशीष धवन ने दिसंबर 2020 में इसमें 4.8% हिस्सेदारी खरीदी थी और दिसंबर 2025 तक वह हिस्सेदारी बरकरार है, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब 170.5 करोड़ रुपये है.

मजबूत ROCE और बेहतर ऑपरेटिंग ग्रोथ

कंपनी का ROCE 20% है, जबकि इंडस्ट्री औसत 12% के आसपास है. यानी कंपनी अपने कैपिटल का बेहतर उपयोग कर रही है. FY20 में सेल्स 1,859 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 2,529 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA 271 करोड़ रुपये से बढ़कर 614 करोड़ रुपये हो गया, यानी 18% की कंपाउंड ग्रोथ. FY26 के पहले 9 महीनों में EBITDA 442 करोड़ रुपये रहा है.

215% रिटर्न के बाद आई 45% गिरावट

फरवरी 2021 में शेयर करीब 175 रुपये पर था. 24 फरवरी 2026 को यह 550 रुपये पर बंद हुआ. यानी तीन साल में इसमें करीब 215% की तेजी आई. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 1,009 रुपये से गिरकर 550 रुपये तक आ गया है. शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 45% नीचे कारोबार कर रहा है. बीते पांच साल में इसने 202% का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.